फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Clone special trains platform fixed in Gorakhpur railway station

क्लोन स्पेशल ट्रेनों का प्लेटफॉर्म तय, कल से गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलेंगी ये ट्रेनें

Sun, 20 Sep 2020 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Sep 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Clone special trains platform fixed in Gorakhpur railway station
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के रास्ते सोमवार से चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों का प्लेटफॉर्म रेल प्रशासन ने तय कर दिया है। अब प्लेटफॉर्म 6 से भी ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेनों के टिकट की बुकिंग चल रही है। सभी ट्रेनों में पहले दिन के कंफर्म टिकट बुक हो हो गए हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 8 जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेने 21 सितंबर से चलाई जा रही हैं। जिनमें 4 जोड़ी ट्रेनें गोरखपुर होकर चलेंगी। इन ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस के कोच लगाए जाएंगे। सिर्फ आरक्षित कोच ही लगेंगे।
विज्ञापन


क्लोन स्पेशल ट्रेनो का प्लेटफॉर्म


-02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल- प्लेटफार्म 6
-02664 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल- प्लेटफॉर्म 5
-02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- प्लेटफार्म 5
-02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल- प्लेटफार्म 4
-04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल- प्लेटफॉर्म 1
-04654 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी क्लोन स्पेशल- प्लेटफार्म 2
-02573 मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल- प्लेटफॉर्म 6
-02574 दिल्ली-मुज्जफरपुर स्पेशल- प्लेटफॉर्म-4

 

ट्रेनें इस शेड्यूल पर पहुंचेंगी गोरखपुर

- 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 21 सितंबर से रोजाना सुबह 5.00 बजे रवाना होगी। बरौनी, छपरा के रास्ते गोरखपुर से दोपहर बाद 3.15 बजे छूटकर ऐशबाग, कानपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 5.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 21 सितंबर से रोजाना सुबह 7.00 बजे रवाना होगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा होते हुए गोरखपुर से दोपहर बाद 2.30 बजे छूटकर ऐशबाग, कानुपर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 4.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

-04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन स्पेशल 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर के रास्ते गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 4.05 बजे छूटकर छपरा, समस्तीपुर, कटिहार होते हुए शाम 5.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

-02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल 22 सितंबर से रोजाना दोपहर 1.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग होते हुए गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 7.10 बजे छूटकर छपरा, बरौनी के रास्ते शाम को 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

- 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 22 सितंबर से रोजाना दोपहर 12.15 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। कानपुर, ऐशबाग के रास्ते गोरखपुर से रात 12.55 बजे छूटकर छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed