फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   clerk fix electrictity bill by august 10, will be rewarded

लिपिक 10 अगस्त तक ठीक करें बिजली बिल, होंगे पुरस्कृत

Sun, 02 Aug 2020 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
clerk fix electrictity bill by august 10, will be rewarded
लिपिक 10 अगस्त तक ठीक करें बिजली बिल, होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

गोरखपुर। पावर कारपोरेशन ने बिजली बिल में गड़बड़ी को ठीक कराने का निर्देश दिया है। आरडीएफ (रीडिंग डिफेक्ट) व सीडीएफ (सीलिंग डिफेक्ट) श्रेणी में शहर के चारों वितरण खंडों में इस माह के 10 हजार से ज्यादा बिजली बिलों में गड़बड़ी मिली है। खंड द्वितीय बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता ने इसके लिए कर्मचारी प्रोत्साहन योजना शुरू की है। तय समय 10 अगस्त तक बिल की गड़बड़ी ठीक करने वाले लिपिकों को 15 अगस्त को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। नकद धनराशि भी दी जाएगी। इस योजना को अब अधीक्षण अभियंता ने बाकी तीनों खंडों में भी लागू कर दिया है।
दरअसल, नगरीय वितरण मंडल की बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडरों की लापरवाही की वजह से जुलाई में 10 हजार से ज्यादा कनेक्शनों के बिजली बिल आरडीएफ व सीडीएफ श्रेणी में बने हैं। हाल ही में ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने इसको लेकर बिलिंग एजेंसी के साथ ही अभियंताओं को फटकार लगाई। उन्होंने 10 अगस्त तक हर हाल में बिल की गड़बड़ी ठीक कराकर उपभोक्ताओं को मुहैया कराने का निर्देश दिया था। उधर, कोरोना संकट की वजह से लिपिक दफ्तर आने से कतरा रहे हैं। ऐसे में खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने कर्मचारी प्रोत्साहन योजना शुरू किया है।
विज्ञापन

खंड प्रथम में सबसे ज्यादा गड़बड़ी वाले बिल
वितरण खंड गलत रीडिंग पर बने बिल
खंड प्रथम 4805
खंड द्वितीय 3350
खंड तृतीय 870
खंड चतुर्थ 1510
शहर के सभी खंडों में कर्मचारी प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। 10 अगस्त तक बिल ठीक करने वाले राजस्व लिपिकों को 15 अगस्त को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यूसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed