{"_id":"613b2cd38ebc3ee52b416d0c","slug":"cleaning-supervisor-suspended-for-negligence-in-work-in-gorakhpur-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम: काम में लापरवाही पर सफाई सुपरवाइजर सस्पेंड, जोनल अधिकारी को दी गई जांच की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम: काम में लापरवाही पर सफाई सुपरवाइजर सस्पेंड, जोनल अधिकारी को दी गई जांच की जिम्मेदारी
Fri, 10 Sep 2021 03:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Sep 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने काम में लापरवाही बरतने पर सफाई सुपरवाइजर असलम को सस्पेंड कर दिया है। मुख्य कार्यालय से संबद्ध करते हुए मामले की जांच की जिम्मेदारी जोनल अधिकारी मणिभूषण तिवारी को दी गई है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने तुर्कमानपुर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि वार्ड में काफी गंदगी थी और समय से कूड़ा भी नहीं उठ रहा था।
सफाई सुपरवाइजर असलम को बुलाकर वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों और श्रमिकों की संख्या पूछे जाने पर कार्यरत 35 कर्मचारी बताया गया। लेकिन असलम के सामने ही स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में मात्र 10 कर्मचारी ही कार्य करते हैं। इस प्रकार इनके द्वारा धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। इसके अलावा वार्ड में बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण का अभियान के बावजूद सुपरवाइजर को कुछ पता नहीं था। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के कारण सफाई सुपरवाजर असलम को निलंबित कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जोन दो के जोनल अधिकारी विपुल राय तथा सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को वार्डों की स्थिति की जानकारी न होने, सही पर्यवेक्षण न करने के कारण कड़ी चेतावनी दी गई।
रामजानकी नगर वार्ड से कराई जल निकासी
नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को रामजानकी नगर वार्ड में लगे जलभराव का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त करीब एक घंटे तक कर्मचारियों से जलभराव के निस्तारण का कार्य भी कराया। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, जोनल अधिकारी विपुल विक्रम राय, मुख्य स्वस्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर, वार्ड सुपरवाइजर रामनरेश, गौरी शंकर, सियाराम सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राम नारायन, बृजेश तिवारी उपस्थित रहे।