फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Classes will start in Gorakhpur's madrasas from September 1

गोरखपुर के मदरसों में पहली सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 28 Aug 2021 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Classes will start in Gorakhpur's madrasas from September 1
गोरखपुर के मदरसों में पहली सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन

गोरखपुर। पहली सितंबर से मदरसों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थी मदरसे में आकर पढ़ सकेंगे। मदरसा प्रबंधन इस संबंध में अभिभावक से संपर्क कर विद्यार्थियों को कक्षा में भेजने की अपील कर रहे हैं। मुस्लिम मामलों के जानकार सैयद फरहान अहमद के अनुुसार मदरसों में अधिकतर बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। कोविड के दौरान मदरसों से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू तो हुआ लेकिन स्मार्टफोन नहीं होने के कारण अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर सके। शहर के कुछ निजी मदरसों में ही ऑनलाइन शिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल सका। अधिकतर मान्यता प्राप्त और निजी मदरसों में पचास प्रतिशत से भी कम ही बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सके। कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं 23 अगस्त से शुरू हो गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में दस अनुदानित मदरसों सहित कुल 242 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि एक सितंबर से मदरसों में ऑफलाइन मोड में कक्षाएं प्रारंभ कराने का आदेश जारी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed