फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Claims fail in Gorakhpur ordinary bus tickets are not available

Gorakhpur: गोरखपुर में दावे फेल, नहीं मिल रहा साधारण बस का टिकट

Tue, 22 Nov 2022 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Nov 2022 01:10 PM IST
सार

एक सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक ने दावा किया था कि बस स्टेशन पर यात्री काउंटर से एसी और साधारण बस के टिकट खरीद सकेंगे। लेकिन, एक सप्ताह बाद यानी सोमवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो सामने आया कि गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन पर बने टिकट काउंटर से यात्रियों को सिर्फ एसी बस के ही टिकट मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Claims fail in Gorakhpur ordinary bus tickets are not available
गोरखपुर टिकट काउंटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलवे बस स्टेशन पर काउंटर से यात्रियों को साधारण बस का टिकट नहीं मिल रहा है। इससे यात्रियों को निराश लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का दावा एक बार फिर फेल हो गया है। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक ने दावा किया था कि बस स्टेशन पर यात्री काउंटर से एसी और साधारण बस के टिकट खरीद सकेंगे। लेकिन, एक सप्ताह बाद यानी सोमवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो सामने आया कि गोरखपुर डिपो के रेलवे बस स्टेशन पर बने टिकट काउंटर से यात्रियों को सिर्फ एसी बस के ही टिकट मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में जब काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से साधारण बस के टिकट के बारे में जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि साधारण बस के टिकट अभी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर से साधारण टिकट नहीं मिलने की बात जब परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी से पूछी गई तो पहले उन्होंने कहा कि एसी के साथ ही साधारण बस के टिकट भी टिकट काउंटर से मिल रहे हैं। लेकिन, जब उनसे सोमवार के पड़ताल की बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि देवरिया और बस्ती सहित कई स्टेशनों पर टिकट काउंटर से साधारण बस के टिकट मिलने की व्यवस्था शुरू हो गई है, लेकिन यहां अभी 178 बसों की फीडिंग कंप्यूटर में हो सकी है। अन्य बसों के फीडिंग का काम चल रहा है। एक से दो दिनों काउंटर से साधारण बस के भी टिकट मिलने लगेंगे।

यात्री प्रवीण मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थनगर जा रहा हूं, पूछताछ काउंटर पर तो बस की जानकारी मिल गई, लेकिन जब टिकट काउंटर से सिद्धार्थनगर के लिए साधारण बस का टिकट खरीदने पहुंचा तो वहां टिकट नहीं मिला।


यात्री अनिल ने बताया कि जानकारी मिली थी कि काउंटर से साधारण बस के टिकट मिल रहे हैं, तो टिकट खरीदने काउंटर पर आ गया, लेकिन यहां सिर्फ एसी बस के ही टिकट मिल रहे हैं। साधारण बस का टिकट नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed