फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City's new government will come into existence from today, mayor will take oath without gown

Gorakhpur News: आज से वजूद में आ जाएगी शहर की नई सरकार, बिना गाउन के शपथ लेंगे मेयर

Sat, 27 May 2023 03:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 03:23 AM IST
विज्ञापन
City's new government will come into existence from today, mayor will take oath without gown
दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, अधिकारियों ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना होंगे मुख्य अतिथि, कमिश्नर दिलाएंगे शपथ


संवाद न्यूज एजेंसी


गोरखपुर। शहर की सरकार शनिवार को शपथ लेकर वजूद में आ जाएगी। मेयर और पार्षदों को दोपहर 12 बजे से बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शपथ दिलाई जाएगी। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव बिना गाउन शपथ लेंगे। उनका कहना है कि अंग्रेजों की परंपरा छोड़ेंगे। इसलिए शपथ ग्रहण में गाउन नहीं पहनेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना होंगे। कमिश्नर रवि कुमार एनजी सबसे पहले मेयर को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मेयर, पार्षदों को शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जानने के लिए शुक्रवार देर शाम नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।


नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शु्क्रवार को सुबह से शाम तक तैयारी चलती रही। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कराकर होर्डिंग, बैनर लगवाए गए। मंच से लेकर बैठने तक की व्यवस्था दुरुस्त की गई। शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मेयर नए सदन भवन में बने अपने कार्यालय में जा सकते हैं। इसको लेकर साफ- सफाई के बाद मेयर के कक्ष के बाहर नेम प्लेट लगा दिया गया। शपथ ग्रहण के बाद मेयर को वाहन भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

उधर , देर शाम नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम में बैठक करके तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान आगंतुकों के आगमन, उनके स्वागत करने, बैठने से लेकर नाश्ते आदि के इंतजाम की बात हुई। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मातहतों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड में भाजपा का बहुमत, सदन में पहुंचे हैं 42 पार्षद
नगर निगम बोर्ड में भाजपा का दबदबा होगा। इस बार भाजपा के पार्षद ही बोर्ड बनाएंगे। भाजपा के कुल 42 पार्षद चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण में कुल 80 पार्षद शामिल होंगे। इनमें 79 चुनाव लड़कर और एक निर्विरोध निर्वाचित हैं। शपथ ग्रहण के बाद पार्षद बाकायदा अपना कामकाज शुरू कर सकेंगे।


कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, लोग एलईडी स्क्रीन पर देख सकेेंगे
शहर के सरकार के गठन को लेकर पार्षदों में उत्साह है। प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कई पार्षद पहुंचे। कार्यक्रम स्थल के बाहर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन का गेट शाम तक लगा दिया गया था। दिनभर निमंत्रण पत्र बांटा गया। शपथ ग्रहण समारोह में 2500 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे शहर के लोग जगह- जगह लगी एलईडी स्क्रीन पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed