फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City residents will get another picnic spot, Ekla Bandhe will be beautified

Gorakhpur News: शहरवासियों को मिलेगा एक और पिकनिक स्पॉट, एकला बंधे का होगा सुंदरीकरण

Fri, 09 Feb 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
City residents will get another picnic spot, Ekla Bandhe will be beautified
फोटो
विज्ञापन


- चीफ इंजीनियर समेत नगर निगम की टीम ने किया बंधे का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुरवासियों को जल्द ही शहर में एक और पिकनिक स्पॉट मिल जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर से नौसड़ की तरफ जाते समय दिखने वाला कूड़े का ढेर जल्द ही न सिर्फ पूरी तरह गायब हो जाएगा, बल्कि घूमने-फिरने का एक नया ठिकाना बन जाएगा। नगर निगम एकला बंधे का सुंदरीकरण कराने जा रहा है।
नगर निगम लिगेसी वेस्ट निस्तारण से मुक्त हुई जमीन को समतल कर राप्ती रिवर फ्रंट का निर्माण शुरू कराएगा। ताकि लोगों को यहां मनोरम एवं दुर्गंधमुक्त वातावरण मिल सके। लिगेसी वेस्ट निस्तारित कर रही फर्म को नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने मार्च के पहले सप्ताह तक दिन रात काम कर खत्म करने के निर्देश दिए हैं। एकला बंधे पर कूड़े की जगह अब पौधों की हरियाली दिखेगी। वहीं, कूड़े के निस्तारण के लिए काम शुरू हो गया है और अगले 20-25 दिनों में मिट्टी डालकर इसे बराबर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




नगर निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

एकला बंधे के सुंदरीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान के नेतृत्व में सभी इंजीनियरों ने बंधे का निरीक्षण किया। कार्यदायी फर्म ने बताया कि अब तक 1.50 लाख टन से अधिक कूड़े का निस्तारण हो चुका है। मुख्य अभियंता ने मार्च के प्रथम सप्ताह तक दिन रात दोनों ट्रामल मशीनें चला कर जमीन को समतल करने के निर्देश दिए। निगम राप्ती रिवर फ्रंट के लिए ग्रीनएड लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड के आर्किटेक्ट श्रीवत्स शर्मा की टीम पहले ही निरीक्षण कर चुकी है। प्रस्ताव एवं डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही मेयर, नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की योजना तकरीन आठ एकड़ में रिवर फ्रंट एवं पार्क तैयार करना है। जहां मियावाकी विधि से पौधरोपण भी किया जाएगा। यहां तकरीबन एक किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। रिवर फ्रंट पर घाटों का निर्माण साल 1998 में आई राप्ती नदी में बाढ़ को ध्यान में रख कर कराया जाएगा। मुख्य अभियंता ने बताया कि मिट्टी बराबर करने के बाद यहां पर अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे और फूल लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंच की भी व्यवस्था होगी।


कोट....

एकला बंधे का सुंदरीकरण कर इसे एक पिकनिक स्पॉट के रूप में बनाया जाएगा। अगले कुछ दिनों में कूड़े के पहाड़ का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed