फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City government will take oath on May 27

Gorakhpur News: 27 मई को शपथ लेगी शहर की सरकार

Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
City government will take oath on May 27
- नगर में शुरू हुई नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी
विज्ञापन

- दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, कमिश्नर दिलाएंगे मेयर को शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ लेने की तिथि तय हो गई है। 27 मई को शहर की सरकार शपथ लेगी। बुधवार को नगर निगम के अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी में जुटे रहे। रामगढ़ ताल क्षेत्र स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने पर तिथि तय की गई है।

13 मई को निकाय चुनाव की मतगणना हुई। इसके बाद से शहर के सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई। मंगलवार को शासन की ओर से 26 और 27 मई की दो तिथियों में से किसी एक दिन शपथ ग्रहण करने का निर्देश जारी किया गया। इसके बाद बुधवार को अधिकारियों ने 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह का फैसला लिया। मेयर डॉ. मंगलेश को कमिश्नर शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मेयर पांच- पांच पार्षदों का शपथ ग्रहण कराएंगे। पूरी व्यवस्था में नगर निगम की ओर से 6.57 लाख रुपये नाश्ता- पानी सहित अन्य व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन




पूर्ण बहुमत की होगी शहर की सरकार
नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार शहर की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। शहर में कुल 80 वार्ड हैं। इनमें 42 पर भाजपा पार्षदों ने जीत हासिल की है। पूर्ण बहुमत से नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए कुल 41 सीटों पर जीत जरूरी थी। इस बार चुनाव में भाजपा के 42, सपा के 17, बसपा के 05, कांग्रेस से 01 और निर्दलीय 15 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में घंटाघर वार्ड नंबर 76 से जियाउल इस्लाम और सिविल लाइंस द्वितीय से देवेंद्र गौंड़ पिंटू पांचवीं बार शपथ लेंगे। वार्ड नंबर 16 दिग्विजय नगर से ऋषिमोहन वर्मा और वार्ड नंबर 52 विजय चौक के पार्षद मनु जायसवाल तीसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed