फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City area shops will remain closed on Sunday, Tuesday and Saturday in Gorakhpur

Gorakhpur News: रविवार, मंगलवार और शनिवार को बंद रहेंगी शहर क्षेत्र की दुकानें, साप्ताहिक बंदी निर्धारित

Thu, 29 Dec 2022 10:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

जिला प्रशासन ने साल-2023 की साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी उप श्रमायुक्त एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहर की दुकानें रविवार, मंगलवार और शनिवार तो वहीं, ग्रामीण इलाके की दुकानें सोमवार, शनिवार, बृहस्पतिवार, रविवार और बुधवार को इलाकेवार अलग-अलग दिन बंद होंगी।

विज्ञापन
City area shops will remain closed on Sunday, Tuesday and Saturday in Gorakhpur
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिला प्रशासन ने साल-2023 की साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित कर दिए हैं। यह जानकारी उप श्रमायुक्त एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहर की दुकानें रविवार, मंगलवार और शनिवार तो वहीं, ग्रामीण इलाके की दुकानें सोमवार, शनिवार, बृहस्पतिवार, रविवार और बुधवार को इलाकेवार अलग-अलग दिन बंद होंगी।
विज्ञापन


रविवार को बंद रहेंगे यहां के बाजार
सिनेमा रोड, विजय चौक, पार्क रोड, मोहद्दीपुर चौक से जीआरडी गेट तक, चार फाटक रोड, रामगढ़ पुल, जीआरडी गेट से कसया रोड, विश्वविद्यालय, छात्रसंघ भवन, कचहरी से स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, गोलघर, लाल बहादुर शास्त्री चौक, काली मंदिर से धर्मशाला रोड, धर्मशाला चौक, धर्मशाला चौक से रेलवे माल गोदाम, धर्म कांटा होते हुए स्टेशन रोड, पुर्दिलपुर, गोलघर, बैंकरोड, कचहरी चौक से टाउन हॉल, महिला अस्पताल, नर्सेज हॉस्टल रोड, जिला परिषद रोड, आरटीओ ऑफिस के पास का बाजार, सिविल लाइंस रविवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही गोरखपुर के समस्त मिल स्टोर, हार्डवेयर, इंजीनियरिंग की दुुकानें, एवं अधिष्ठान, इंश्योरेंस कंपनी और ट्रासंपोर्ट कंपनी रविवार को बंद रहेंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को बंद रहेंगे ये बाजार
चौरहिया गोला से खूनीपुर चौक, कौवादह होते हुए गीताप्रेस अतिथि भवन, शेखपुर से लाल डिग्गी चौक, निजामपुर चौक से घासीकटरा, नसीराबाद होते हुए चौरहिया गोला, विजय चौक से सुमेर सागर होते हुए जटाशंकर तिराहा से धर्मशाला चौराहा तक, छात्र संघ चौराहे से कसया रोड होते हुए रीड़ साहब धर्मशाला, कूड़ाघाट से देवरिया रोड नगर निगम सीमा तक, नंदानगर, नीनाथापा, एफसीआई क्रासिंग से न्यू प्रोजेक्ट रोड क्षेत्र की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। इसके साथ ही नगर महापालिका क्षेत्र की समस्त दुकानें, वाणिज्य अधिष्ठान, इंडस्ट्रियल स्टेट, जुबली सिनेमा की समस्त दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बंद रहेंगी बाल काटने की दुकानें और ब्यूटी पार्लर
नगर महापालिका क्षेत्र स्थित समस्त बाल काटने की दुकानें तथा ब्यूटी पार्लर, गोलघर स्थित ब्यूटी पार्लर को छोड़कर शनिवार को बंद रहेंगे।

इस दिन बंद रहेंगी टाउन एरिया के बाजार
बड़हलगंज सोमवार, गोला बाजार सोनबरसा एवं खजनी बाजार शनिवार, पीपीगंज व सहजनवां बृहस्पतिवार, मुंडेरा बाजार व चौरीचौरा गल्ले की थोक दुकानें रविवार एवं टाउन एरिया की समस्त दुकानें बृहस्पतिवार, पिपराइच एवं बांसगांव टाउन एरिया रविवार एवं कौड़ीराम एवं कैंपियरगंज टाउन एरिया में बुधवार को दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed