{"_id":"620ce35146a3e9359b54589d","slug":"cisce-term-2-examinations-to-be-held-in-last-week-of-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में होगी टर्म 2 की परीक्षाएं, जल्द जारी होगा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में होगी टर्म 2 की परीक्षाएं, जल्द जारी होगा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम
Thu, 17 Feb 2022 02:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:11 AM IST
सार
पहले टर्म की परीक्षाएं सकुशल संपन्न होने के साथ ही उनका परिणाम भी बोर्ड ने जारी कर दिया है। करीब छह हजार विद्यार्थी जिले से परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई)।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने टर्म-1 की परीक्षा का परिणाम जारी करने बाद टर्म 2 की परीक्षाओं का एलान कर दिया है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह से परीक्षाएं प्रारंभ होगी। जल्द ही परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बोर्ड का आदेश जिले के 17 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का दिन निर्धारित होने से विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को परीक्षा की तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को प्री बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन तभी कराने का निर्देश दिया है, जब टर्म 2 के पाठ्यक्रम का रिवीजन पूर्ण हो चुका हो। मार्च- अप्रैल में प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
बता दें, कि कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड ने सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में कराने का निर्णय लिया है। पहले टर्म की परीक्षाएं सकुशल संपन्न होने के साथ ही उनका परिणाम भी बोर्ड ने जारी कर दिया है। करीब छह हजार विद्यार्थी जिले से परीक्षा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन