फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CISCE : English scoring in class 10th and 12th results

सीआईएससीई : दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट में अंग्रेजी रहा स्कोरिंग

Mon, 26 Jul 2021 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
CISCE : English scoring in class 10th and 12th results
सीआईएससीई : दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट में अंग्रेजी रहा स्कोरिंग
विज्ञापन

गोरखपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से जारी दसवीं और बारहवीं के परिणाम में अंग्रेजी स्कोरिंग विषय रहा है। अन्य विषयों की अपेक्षा अंग्रेजी में विद्यार्थियों को ज्यादा नंबर मिले हैं। वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री में विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत कम नंबर मिले हैं। अंग्रेजी के बाद कॉमर्स ग्रुप, मैथ और बॉयो में भी विद्यार्थियों को अच्छे नंबर मिले हैं। हालांकि विद्यार्थी और अभिभावक दोनों ही अपने नंबरों से संतुष्ट हैं।

इसका श्रेय बोर्ड की स्पष्ट मॉडरेशन पॉलिसी को जाता है। बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए दो वर्षों की परीक्षाओं के नंबर के साथ ही पिछले छह साल के उत्कृष्ट परिणाम को नंबर देने का आधार बनाया है। यानी पिछले छह साल में जिस स्कूल के जिस विषय का परिणाम उत्कृष्ट था, उस परिणाम को लेने की स्वतंत्रता थी। इसी का परिणाम रहा कि बिना परीक्षा दिए ही विद्यार्थियों पर जमकर नंबर बरसे हैं। आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2020-21 में अंग्रेजी विषय बच्चों के लिए स्कोरिंग रहा है। मैथ, बॉयो और कॉमर्स ग्रुप के बच्चों को भी अपेक्षाकृत अच्छे नंबर मिले हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के बच्चे बाकि विषयों की अपेक्षा थोड़ा पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed