{"_id":"61a24c42e9592d1cda5574f1","slug":"cisce-12th-maths-exam-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई: 12वीं की गणित की परीक्षा स्थगित, 12 दिसंबर को होगी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई: 12वीं की गणित की परीक्षा स्थगित, 12 दिसंबर को होगी आयोजित
Sat, 27 Nov 2021 08:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:48 PM IST
सार
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल संचालक बैंक में रखे गए गणित के सवालों के पैकेट को निकाल कर उसे कोरियर के माध्यम से बोर्ड के हैदराबाद दफ्तर भिजवाएंगे।
विज्ञापन
cisce
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित टर्म-1 की परीक्षा के क्रम में 29 नवंबर को होने वाली गणित विषय की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर को होगी। इस संबंध में बोर्ड का आदेश जिले के 17 स्कूलों में पहुंचा है।
विज्ञापन
बोर्ड के आदेश के मुताबिक परीक्षा कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया गया है। अब गणित विषय की परीक्षा रसायन विज्ञान सिद्धांत परीक्षा से एक दिन पहले 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से होगी। इसके साथ ही सभी स्कूल संचालकों को बैंक की अभिरक्षा में रखे गए गणित के प्रश्न पत्र का इस्तेमाल 12 दिसंबर की परीक्षा में नहीं करने का निर्देश दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल संचालक बैंक में रखे गए गणित के सवालों के पैकेट को निकाल कर उसे कोरियर के माध्यम से बोर्ड के हैदराबाद दफ्तर भिजवाएंगे।
विज्ञापन
नया प्रश्न पत्र सभी स्कूल संचालकों को भिजवाया जाएगा। 10 दिसंबर तक वह पुराने तरीके से बैंक पर जाकर क्वेश्चन पेपर ले सकेंगे। बता दें कि सीआईएससीई में बारहवीं के विद्यार्थियों की टर्म वन की बोर्ड परीक्षा 22 नवंबर से शुरू हो गई है जो 20 दिसंबर तक चलेगी। जबकि 10वीं की परीक्षा 29 नवंबर से शुरू होगी। दसवीं की परीक्षा एक घंटे व 12वीं की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। परीक्षा में इस बार 20 स्कूलों के 3000 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि बोर्ड की ओर से 29 नवंबर को प्रस्तावित बारहवीं के गणित विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर को होगी।