फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CIPET Center will open on land of Gorakhpur Fertilizer

गोरखपुर फर्टिलाइजर की इस जमीन पर खुलेगा सिपेट सेंटर, पूर्वांचल के 200 विद्यार्थी यहां कर सकेंगे पढ़ाई

Thu, 25 Jun 2020 04:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 04:34 PM IST
सार

  • पूर्वांचल के 200 विद्यार्थी शहर में ही कर सकेंगे पेट्रो व प्लास्टिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई
  • सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर को जल्द ट्रांसफर होगी जमीन

विज्ञापन
CIPET Center will open on land of Gorakhpur Fertilizer
Gorakhpur Fertilizer - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (सिपेट) सेंटर के लिए जिला प्रशासन ने खाद कारखाना की जमीन को मुफीद माना है। जल्द ही जमीन सिपेट के नाम स्थानांतरित हो जाने की उम्मीद है। सिपेट ने गोरखपुर में अपना सेंटर खोलने के लिए जिला प्रशासन से 10 एकड़ जमीन की मांग की थी।

विज्ञापन


केंद्र के सहयोग से चलने वाले सिपेट के गोरखपुर में खुल जाने से पूर्वांचल के विद्यार्थियों को डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन पेट्रोकेमिकल्स आदि की पढ़ाई के लिए दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई आदि शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। करीब 200 विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर सकेंगे।

विज्ञापन

सिपेट का काम

सिपेट संस्था विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग कराने के साथ ही साथ बेरोजगारों, अकुशल मजदूरों को रिसाइकिल प्लास्टिक वेस्ट से प्लास्टिक की कुर्सी, मेज, मग, गिलास, बोतले बनाने का प्रशिक्षण भी देती है। इसके अलावा जो लोग खुद का छोटा प्लांट डालना चाहते हैं उनकी भी यह संस्था मदद करती है।

डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि गोरखपुर में सेंटर खोलने के लिए सिपेट को 10 एकड़ जमीन दी जानी है। जमीन चिहिन्त कर ली गई है। जल्द ही इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इंस्टीट्यूट खुलने से गोरखपुर ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के भी विद्यार्थी प्लास्टिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। जरूरतमंदों को अल्पकालीन रोजगार परक प्रशिक्षण भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed