फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chori

सब्जी मंडी की तीन दुकानों में चोरी

Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
chori
सब्जी मंडी की तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के नवीन मंडी गडौरा गेट के तीन दुकानों से सोमवार रात चोर नगदी और अन्य समान उठा ले गए। तीन महीनों में दूसरी बार चोरी की घटना से दुकानदारों में जिम्मेदारों के खिलाफ रोष है।

नवीन मंडी परिसर स्थित सब्जी दुकानदार शहबूब आलम, लक्ष्मण, प्रमोद ने बताया कि मंगलवार की सुबह मंडी के एक कर्मचारी से सूचना मिली की दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकानों में रखी नगदी सहित अन्य सामान गायब थे। इन लोगों का आरोप है कि गत करीब तीन माह के अंदर यह दूसरी घटना है। फिर भी जिम्मेदारों लापरवाही बरत रहे हैं। वही मंडी सचिव ओमप्रकाश का कहना है कि मंडी परिसर स्थित दुकानों की सुरक्षा के लिए गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित दुकानदारों द्वारा अगर पुलिस को तहरीर मिलती है। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed