{"_id":"647af6bc23deae5ac6023dc7","slug":"chilluatal-will-look-beautiful-like-ramgarh-tal-of-gorakhpur-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर के रामगढ़ताल की तरह खूबसूरत दिखेगा चिलुआताल, बनेगा पर्यटन का नया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर के रामगढ़ताल की तरह खूबसूरत दिखेगा चिलुआताल, बनेगा पर्यटन का नया ठिकाना
Sun, 04 Jun 2023 06:26 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:26 AM IST
सार
पर्यटन विभाग ने चिलुआताल पर 560 मीटर पक्का घाट, ट्रैक, गजेबिया, बेंच और शौचालय के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शाासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए बजट की पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
चिलुआताल पर पक्का घाट निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल तक गोरखपुर शहर के उत्तरी छोर पर स्थित चिलुआताल की सूरत बदल जाएगी। रामगढ़ताल की तरह चिलुआताल को भी खूबसूरत बनाने का काम शुरू हो गया है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से यहां 560 मीटर लंबे घाट, गजेबिया, शौचालय, बेंच आदि के निर्माण का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
ताल के सुंदरीकरण के बाद यह गोरखपुर के पर्यटन का नया का नया ठिकाना बन जाएगा। ऐसे में अब तक यहां जो लोग आने से लोग कतराते हैं, आने वाले समय में यहां की खूबसूरती देखने पहुंचेगे और सुबह और शाम सैर करने के साथ चाय की चुस्कियां लें सकेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने चिलुआताल पर 560 मीटर पक्का घाट, ट्रैक, गजेबिया, बेंच और शौचालय के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शाासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए बजट की पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में घाट तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग पर मिट्टी पाटने का पूरा हो गया है। ताल से सटे घाट का निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: माफिया राकेश यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस नहीं कर पा रही थी तलाश
ऐसे बनी चिलुआताल के सुंदरीकरण की योजना
चिलुआताल पर्यटन के लिहाज से संभावनाओं से भरपूर होने के बावजूद हमेशा से उपेक्षित रहा। इस ताल की ओर लोगों का ध्यान तब गया जब बतौर सांसद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताल के अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए मंडल व जिला प्रशासन को पत्र लिखा।
योगी की पहल पर ही तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री रहे डाॅ. महेश शर्मा ने गोरखपुर आगमन के दौरान ताल का निरीक्षण किया और उसके सुंदरीकरण का आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो शहर के सुंदरीकरण की अन्य योजनाओं के साथ-साथ चिलुआताल का सुंदरीकरण भी उनकी प्राथमिकताओं शामिल था। इसी का नतीजा है कि चिलुआताल भी रामगढ़ताल की तरह पर्यटन के मानचित्र पर उभरने के लिए तैयार हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार: छह साल बाद परिवार में लौटे युगल, घरवालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल
सैर सपाटे के साथ ले सकेंगे फास्ट फूड का जायका
रामगढ़ताल की तरह चिलुआताल के पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने के बाद यहां भी बड़ी संख्या में फास्ट फूड आदि की दुकानें सजने लगेंगी, पर्यटको को लजीज व्यंजनों का जायका मिल सकेगा।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन से बजट की पहली किस्त मिलने के बाद चिलुआताल के सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। 2024 में इसके निर्माण को पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यटक स्थल के रूप में चिलुआताल के विकसित हाेने के बाद यहां भी पर्यटक आने शुरू हो जाएंगे। इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।