फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children drown in Saryu river one dead and one missing

Gorakhpur: सरयू नदी में नहा रहे आठ बच्चे डूबे, छह को बचा लिया गया और एक का शव मिला, ननिहाल आई बच्ची लापता

Tue, 30 Apr 2024 09:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज (गोरखपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 09:55 PM IST
सार

सरयू नदी में नहाते समय डूबी निशा (13) का मंगलवार की देर शाम तक पता नहीं चल सका। वह मुसाडोही गांव में प्रभु यादव के घर ननिहाल में आई है।

विज्ञापन
Children drown in Saryu river one dead and one missing
सरयू में डूबे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर स्थित दियारा के मुसाहोडी गांव के समीप सरयू नदी में मंगलवार की सुबह नहाने गए आठ बच्चे गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की सक्रियता से छह बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। एक बच्चे को जब तक बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ग्रामीण की मदद से नदी में डूबी ननिहाल आई बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह नौ बजे आठ बच्चे एक साथ मुसाडोही गांव के पीछे सरयू नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वह नदी में गहरे पानी में चले गए। नदी में डूबने पर वह चीखने व शोर मचाने लगे। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सक्रियता दिखाते हुए वह छह बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लाए गए। नदी में डूबे दो बच्चों की तलाश नाव से की जाने लगी। नागेंद्र प्रसाद के 12 वर्षीय बेटे पंकज को काफी तलाश के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह प्राथमिक विद्यालय बगहा देवार में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन


ननिहाल में मुसाडोही आई है लापता निशा
सरयू नदी में नहाते समय डूबी निशा (13) का मंगलवार की देर शाम तक पता नहीं चल सका। वह मुसाडोही गांव में प्रभु यादव के घर ननिहाल में आई है। वह डेरवा निवासी रामनिवास की पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed