फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   child commits suicide in home at maharajganj

महराजगंज: किशोर ने घर के अंदर फंदे से लटक कर दी जान, घर में मचा हड़कंप

Wed, 17 Nov 2021 05:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 05:50 PM IST
सार

 इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि मृत बालक मंजेश की मां कुसुमवती के अनुसार मंजेश ने किसी कारण वश घर के अंदर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी है। जिसकी सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
child commits suicide in home at maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे झुलनीपुर गांव के टोला सेमरहना में बुधवार को एक बालक ने अपने घर के अंदर फंदे से लटकर जान दे दी। खबर की सूचना मिलते ही मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक झुलनीपुर गांव के टोला सेमरहना निवासनी कुसुमावती ने कहा कि लड़का मंजेश गुप्ता (13) हर रोज की तरह मंगलवार की शाम को भी भोजन कर कमरें में सोने चला गया। जो बुधवार की देर सुबह तक कमरें से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


उसके बाद मां ने कमरें में जाकर देखा तो लड़का मंजेश का शव गमछे से लटका हुआ था। जिससे वह बदहवास हो जमीन पर गिर पड़ी। मृत बालक के पिता ओमप्रकाश गुप्ता रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश है। बालक के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि मृत बालक मंजेश की मां कुसुमवती के अनुसार मंजेश ने किसी कारण वश घर के अंदर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी है। जिसकी सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed