फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Child and elderly woman stuck in an hour lift at Railways station Gorakhpur

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक घंटे लिफ्ट में बच्चे के साथ फंसी रही बुजुर्ग महिला, ट्रेन छूटी

Fri, 21 Feb 2020 01:38 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Feb 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Child and elderly woman stuck in an hour lift at Railways station Gorakhpur
लॉक तोड़कर लिफ्ट से महिला को बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के कैब-वे के पास लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से एक बच्चा और बुजुर्ग महिला करीब एक घंटे तक फंसे रहे। घबरा कर बच्चा चिल्लाने लगा। रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर बच्चे को निकाला। लिफ्ट को नीचे लाकर लॉक तोड़ा गया और महिला को बाहर लाया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे फुट ओवर ब्रिज से लिफ्ट में पांच यात्री सवार हुए और प्लेटफार्म पर आने के लिए बटन दबाया। लिफ्ट नीचे तो आई लेकिन जब तक तीन यात्री बाहर निकले, दरवाजा बंद हो गया। अंदर उमंग (4 वर्ष) और शांती देवी (70) फंस गईं। जबकि उमंग के पिता बाहर आ गए।
विज्ञापन


अंदर फंसी शांती देवी को कुछ समझ में नहीं आया और अंदर के सभी बटन एक-एक कर दबाने लगीं। इसी बीच एक बटन दबने से लिफ्ट बीच में चली गई और वहीं फंस गई। देखते ही देखते वहां यात्रियों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सीढ़ी से लिफ्ट के पास जाकर लॉक को तोड़ा और बच्चे को उतारा गया। इसके बाद लिफ्ट नीचे उतारी गई और महिला को बाहर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि  लिफ्ट में एक परिवार के कई लोग सवार थे। लिफ्ट को एक साथ कई बटन दबाकर खोलने की कोशिश की गई। चाबी से नहीं खुल पाई तो लिफ्ट लगाने वाली कंपनी के लोगों को बुलाना पड़ा। इससे थोड़ी देर हुई। लॉक तोड़कर सभी को सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed