{"_id":"691a32678d9eab0c860287e2","slug":"chief-ministers-health-fair-organized-at-89-centers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1137237-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 89 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 89 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जनपद के 89 नगरीय और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 2177 पुरुष, 2657 महिलाएं और 562 बच्चों सहित कुल 5396 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। पांच लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड भी वितरित किया गया।
मेले में 128 लीवर रोगी, 616 त्वचा रोगी, 37 टीबी रोगी, 164 गर्भवती महिलाओं की जांच और 1885 अन्य रोगियों का परीक्षण किया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 58 लोगों की जांच हुई, जबकि आवश्यकतानुसार एक रोगी को जिला चिकित्सालय में संदर्भित किया गया। इस अवसर पर कुल 114 चिकित्सक और 314 पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। आईएमए और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मेले में सहयोग प्रदान किया।