{"_id":"63ebe9abd6413bae7802b7e5","slug":"chief-minister-yogi-will-come-to-gorakhpur-on-a-two-day-tour-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur : दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur : दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का करेंगे शुभारंभ
Wed, 15 Feb 2023 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। वह भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी सेवा का शुभारंभ करेंगे। लखनऊ से मुख्यमंत्री के सीधे दोपहर बाद करीब सवा दो बजे पिपरी पहुंचने की संभावना है। सीएम वहां सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मानीराम सिक्टौर स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां निरीक्षण के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं। दोपहर में वह क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे। वहीं पर जीडीए की सफाई व्यवस्था में शामिल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दोपहर बाद उनके लखनऊ प्रस्थान कर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
इन विभागों की चलेगी ओपीडी
कुलपति ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय में पहले आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की ओपीडी चलेगी। इसके बाद धीरे-धीरे ओपीडी का विस्तार किया जाएगा। दूसरे चरण में योगा और नेचुरौपैथी की ओपीडी चलाई जाएगी। बताया कि विश्वविद्यालय में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी अनुमित भी मिल गई है।
विज्ञापन