फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister yogi virtual samvad with sportspersons and officials of sports organizations

सौगात: सीएम योगी ने खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- समूह ग की भर्तियों में खिलाड़ियों को दो फीसदी आरक्षण

Wed, 02 Feb 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Feb 2022 10:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी व खेल संगठनों के पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया, बोले- पदक जीतने वाले खिलाड़ी सीधे अधिकारी बनेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister yogi virtual samvad with sportspersons and officials of sports organizations
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समूह ग की भर्तियों में खिलाड़ियों को दो फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। समूह ख और घ के पदों पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की व्यवस्था की गई है। खेलों में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सीधे बीडीओ, डीपीआरओ, बीएसए और डिप्टी एसपी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार की देरशाम खिलाड़ी, खेल संघ व संगठनों के पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा सामर्थ्यवान हैं। इसे महत्वपूर्ण मानते हुए ही प्रदेश सरकार ने खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले देश के खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया गया। सबको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह सब पहले की सरकारों में नहीं होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों से समाज प्रेरणा लेता है। युवा पीढ़ी अपना आदर्श मानती है। इसी लिहाज से प्रदेश सरकार ने 70 स्टेडियम बनवाए हैं। 49 क्रीड़ा हॉल व 26 तरण ताल का निर्माण कराया है। पूर्वांचल का पहला वॉटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। खेलों पर अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले खिलाड़ियों का ख्याल भी रखा जा रहा है। अलग-अलग मानक पर खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कहा, प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। डबल इंजन की सरकार ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करके खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म दिया है।


वर्चुअल संवाद में हॉकी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह, रीता मिश्रा, अरुणेश शाही, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, चंद्र विजय, प्रभात पांडेय, आदित्य प्रताप सिंह, हनुमान प्रसाद, राकेश सिंह, प्रीति दूबे, माया शंकर शुक्ला, दिवाकर राम, एनडी सोलंकी, माइकल अलैक्जेंडर, विशाल सिंह, शंभू प्रसाद, अंगद सिंह, रजित श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश शर्मा व चंदन आर्य मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed