{"_id":"5e24ac278ebc3e8d430480b5","slug":"chief-minister-yogi-latter-pm-gorakhpur-city-news-gkp337866891","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री का आभार जताएं : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री का आभार जताएं : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री का आभार जताएं : योगी
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन वाली रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से सीएए के लिए पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री का आभार जताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले पांच साल का कार्यकाल देश के विकास, गरीब और वंचितों को सशक्त बनाने का था। दूसरे कार्यकाल में जन आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। पहले तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया, फिर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म करके एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार कर दिया।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। जल्द ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। इस मामले को कांग्रेस ने लंबे समय तक लटकाया। देश, दुनिया में रहने वाला हर व्यक्ति चाहता था कि अयोध्या में राम मंदिर बने लेकिन कांग्रेस की मंशा ऐसी नहीं थी। केंद्र सरकार अब ट्रस्ट बना रही है। राम मंदिर पर जब फैसला आया था, तो कहा गया था कि खून की नदियां बहेंगी। क्या ऐसा हुआ। मैंने, पहले ही कहा था कि एक मच्छर तक नहीं मरेगा। चौथी जन आकांक्षा नागरिकता संशोधन कानून है, जिसे मोदी सरकार ने पूरा कर दिया है। यह सब प्रधानमंत्री के मजबूत इरादों से संभव हो सका है। इसलिए उनका आभार जताते हुए बताएं कि यह कानून देश और समाज हित में है।
विज्ञापन
कांग्रेस को कश्मीरी पंडितों का दर्द नहीं दिखता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें कश्मीरी पंडितों का दर्द नहीं दिखता है। 30 वर्ष पहले कश्मीरी पंडितों को मारपीट कर उनके घरों से बेदखल कर दिया गया। अगर अनुच्छेद 370 और 35ए नहीं होता तो कश्मीरी पंडितों को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता था। अब एक एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो गया है। कश्मीर से पत्थरबाज और आतंकवादी गायब हो गए हैं। पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में घूमता फिर रहा है, फिर भी किसी का समर्थन नहीं मिल रहा है।
सेना का जोश देखिए। सेना कह रही है कि छूट मिले तो पाक अधिकृत कश्मीर भारत का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ था, तब भारत में तीन करोड़ मुसलमान थे। अब मुसलमानों की संख्या बढ़कर 21 करोड़ हो गई है। पाकिस्तान में 21 फीसदी अल्पसंख्यक थे, जो सिमटकर एक फीसदी पर आ गए हैं। आप सबने देखा होगा कि ननकाना साहिब में क्या हुआ। कीर्तन के दौरान पत्थरबाजी की गई। एक सिख युवक की हत्या भी हुई।