फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi heard the problems of 300 people in Gorakhnath Janta Darbar

UP: 'बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा सरकार देगी' सीएम योगी ने इलाज के लिए मदद मांगने आए लोगों से कही ये बात

Fri, 06 Sep 2024 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 AM IST
सार

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने आए लोगों को आश्वस्त किया। अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi heard the problems of 300 people in Gorakhnath Janta Darbar
सीएम योगी ने सुनी समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। एक-एक करके उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। 
 
Trending Videos

इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। 

 

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। विवेकाधीन कोष से मदद की जाएगी। 

 

बात करने के दौरान भावुक हो गई एक महिला को आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, इलाज का पैसा सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने सभी से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

 

माई! वृंदावन या काशी, जहां चाहो वहां करा देंगे व्यवस्था
शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उसकी समस्यासुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भावुक उठे। अपने घर वालों के उपेक्षात्मक रवैये से आहत इस बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उम्र के इस पड़ाव में अपने ही परिवार से मिल रहा दुख वह नहीं सहन कर पा रही हैं। 

 

सीएम योगी ने पूछा कि वह क्या चाहती हैं? बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसकी इच्छा अब जीवन के बाकी बचे दिन किसी धर्मनगरी में बिताने की है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘माई! वृंदावन या काशी या जहां भी रहने की इच्छा हो, बता दो। सारी व्यवस्था हम कर देंगे।’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बुजुर्ग महिला की सम्मान सहित देखभाल की जाए और जिस भी जगह यह जाना चाहती हैं, वहां भेजकर रहने और अन्य जरूरतों की सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed