फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath targeted the non-BJP parties

70 मिनट का सफर तय करने में पूर्ववर्ती सरकारों को लग गए 70 साल, सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

Sat, 14 Nov 2020 06:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath targeted the non-BJP parties
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के मौके पर अयोध्या से सीधे गोरखपुर के वनग्राम तिनकोनिया नंबर 3 पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को 66 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 22.39 लाख के पांच कार्यों का लोकार्पण तथा 42.93 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि जिले के वनटांगिया गांव से मुख्यालय तक पैदल पहुंचने में 70 मिनट लगते हैं मगर यहां तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचने में 70 साल लग गए। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर जिले के चयनित पांच वनटांगिया बस्ती को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है। 
विज्ञापन


पक्के मकान, शौचालय, पेंशन, मालिकाना हक, हैंडपंप, सड़क, बिजली आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्यमंत्री ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व एवं त्यौहार में समाज के जब सभी तबके जुड़ते हैं तो उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गरीब के चेहरे पर खुशहाली लाना तथा शासकीय योजनाओं से लाभ पहुंचाना ही दिवाली मनाने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके इस दिशा में शासन प्रशासन तो निरन्तर कार्य कर रहा है लेकिन आम जन को भी शासकीय योजानाओं के प्रति जागरूक होना जरूरी है। 

समाज में कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से लाभान्वित होने से वंचित न हो इस दिशा में बिना भेदभाव केन्द्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास के भाव से सरकार कार्य कर रही है।

आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आव्हान किया है कि कोरोना से बचाव हेतु दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी तथा सैनिकों के नाम दीपावली पर एक दीप जरूर जलाएं। दीप मिट्टी का बना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सात्विक भाव के साथ संकल्प लेकर जब हम आगे बढ़ते है तो परिणाम बेहतर होता है।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करना है। जब एक व्यक्ति आत्मनिर्भर होगा तो परिवार, सामज, प्रदेश और देश आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने वन्य गांव से जुड़े लोगों से कहा कि वे भी कोई विशिष्ट चीज तैयार करें, स्थानीय उत्पाद को प्रमुखता के साथ खरीदा जाए।

अद्भुत रहा अयोध्या का दीपोत्सव
मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि 5.51 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया था मगर ऐसा खुशी का माहौल बना कि सिर्फ राम की पैड़ी में ही छह लाख से अधिक दीये जलाए गए और विश्व रिकार्ड बना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में अयोध्या में शुरू हुआ दीपोत्सव नए प्रतिमान बना रहा है। उन्होंने कहा पांच सौ साल के संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है जो जल्द भव्य रूप धारण कर लेगा। 

मंच पर ये भी रहे मौजूद

स्वागत भाषण विधायक ग्रामीण विपिन सिंह ने किया। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक शीतल पाण्डेय, संगीता यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मत्स्य विकास बोर्ड के अध्यक्ष रमाकान्त निषाद, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन, एसएसपी जोगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विधायक पिपराइच महेन्द्रपाल सिंह ने किया।


इन कामों का हुआ लोकार्पण
  • रजही आजाद नगर में मुख्य पिच से कोइल के घर तक मिट्टी खड़ंजाः 3.91 लाख रुपये
  • रजही आजाद नगर में कोइल के घर से कन्हई के घर तक मिट्टी खड़ंजाः 3.94 लाख रुपये
  • रजही आजाद नगर में कन्हई के घर से जंगल के किनारे तक मिट्टी खड़ंजाः 3.97 लाख रुपये
  • आमबाग रामगढ़ वनटांगिया ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माणः 7.52 लाख रुपये
  • चिलबिलवा वनटांगिया ग्राम में खड़ंजा कार्य 3.05 लाख रुपये

इन कामों का हुआ शिलान्यास
  • जंगल तिनकोनिया नंबर 3 में सामुदायिक शौचालयः 7.25 लाख रुपये
  • रजही खाले टोला में सामुदायिक शौचालयाः 7.25 लाख रुपये
  • पंचायत भवनः 19.90 लाख रुपये
  • जंगल तिनकोनिया नंबर 3 में भिटवा चौराहा से राम मिलन के घर तक खड़ंजा कार्यः 8.53 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed