फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath listened to the problems of 500 people in Janata Darbar

Janta Darbar:'भू-माफिया को सिखाएं करारा कानूनी सबक', जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनीं 500 लोगों की समस्याएं

Thu, 09 Mar 2023 04:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Mar 2023 04:02 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्रवाई का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to the problems of 500 people in Janata Darbar
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह हरहाल में सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर कोई भू माफिया अवैध कब्जा न कर पाए। इसके लिए जरूरी है कि भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए। 
विज्ञापन


जमीन कब्जाने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने 500 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक कार्रवाई का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीनी विवाद व कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी परेशानी जानी और अधिकारियों से कहा कि ऐसी कार्रवाई करें कि कोई भी दबंग जमीन कब्जा करने की जुर्रत न कर आए। जमीन के आपसी विवाद के मामलों में उन्होनें पक्षों के बीच कॉउंसलिंग करने और तदुपरांत यथोचित विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। 
 
Trending Videos



मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीनी विवाद संबंधी शिकायतों को लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया ‘घबराइए मत, सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ इस दौरान मुख्यमंत्री साथ चल रहे अधिकारियों को प्रार्थना पत्र की पत्रियां उनके अधिकार क्षेत्र के साथ सौंपते रहे और कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। अन्य जिलों से संबंधित शिकायतों को उन जिलों के अफसरों को भेजने के निर्देश दिए। 

 

सीएम ने जनता दर्शन में राजस्व से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन की पैमाइश और राजस्व संबंधी मामलों का तहसीलों में निस्तारण तेज किया जाए। जहां जरूरत पड़े पुलिस बल भी साथ लिया जाए। उन्होंने थानों और तहसीलों में समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान के प्रति अधिकारियों को निर्देशित किया। 

 

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरपूर मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर शासन को भेजें। सरकार इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी।

सीएम योगी के साथ खेलने लगा बच्चा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल प्रेम के लिए भी विख्यात हैं। बच्चों के बीच सारे प्रोटोकॉल किनारे कर उन्हें दुलारना, उपहार के साथ आशीर्वाद देना उन्हें खूब भाता है। बच्चे भी सीएम योगी से खूब घुलमिल जाते हैं। गुरुवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर एक महिला के साथ आए बच्चे पर पड़ गई। उन्होंने बच्चे को दुलारा तो वह खूब खुश हो गया। फिर क्या था, सीएम व बालक भाव विह्वल होकर एक दूसरे के साथ खेलने लगे। कुछ देर दुलारने के बाद मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed