फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister yogi adityanath launched gorakhpur hyper local website of Amar Ujala

अमर उजाला गोरखपुर के डिजिटल संस्करण का लोकार्पण करते ही बोले मुख्यमंत्री-सकारात्मक खबरें चुनें

Sat, 18 Jan 2020 10:42 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 18 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister yogi adityanath launched gorakhpur hyper local website of Amar Ujala
गीडा दफ्तर में अमर उजाला के डिजिटल संस्करण में दीप प्रज्ज्वलन करते सीएम योगी।। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गीडा दफ्तर में अमर उजाला के डिजिटल संस्करण ‘गोरखपुर अमर उजाला डॉटकॉम’ का लोकार्पण किया। लैपटॉप पर जैसे ही मुख्यमंत्री ने एक क्लिक किया, उनके सामने लगी स्क्रीन पर खबरों के दिखने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खबरों की गुणवत्ता से ही अमर उजाला की पहचान है। मुझे पूरा विश्वास है कि डिजिटल संस्करण भी उसी मानदंडों के अनुरूप दिखेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, उनके साथ एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो एसएन सिंह, एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, आरपीएफ समूह के डायरेक्टर अजय शाही भी थे। मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव पर व्यूवर के सवालों का बड़ी निष्पक्षता से जवाब दिया। उन्होंने अमर उजाला के प्रकाशन यूनिट को भी देखा और अत्याधुनिक नई मशीन का बटन दबाकर अखबार की प्रकाशित होती प्रतियों को देखा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवा टीवी नहीं देखते हैं। स्मार्ट फोन पर ही वे देश, दुनिया से जुड़ी खबरों को देख लेते हैं। मीडिया के समक्ष बड़ी चुनौती है कि वे सकारात्मक और गुणवात्तापरक खबरें प्रस्तुत करें। खबरें सकारात्मक होगी तो बहुत सारे लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। अब यह तय करना पड़ेगा कि निर्माण को चुनना है कि विध्वंस को। निर्माण से ही कोई भी जीवित रह सकता है चाहे वह मीडिया ही क्यों न हो?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार ने डिजिटिलाइशेन के महत्व को समझते हुए ई-आफिस की शुरूआत की। डिजिटल को लेकर आने वाले समय में डिजिटल का और ज्यादा उपयोग किया जाएगा।

लोकार्पण के साक्षी बने शहर के प्रतिष्ठित लोग

डिजिटल संस्करण के लोकार्पण के दौरान एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. एसएन सिंह, एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, आरपीएम समूह के प्रबंध निदेशक अजय शाही, निदेशक आराधना शाही और अरिहंत शाही, जालान कान कॉस्ट के निदेशक अनुज जालान और तनुज जालान, एहसान एग्रो के निदेशक एहसान करीम, सिटी बिल्डर्स के निदेशक दिग्विजय सिंह, न्यू नाइस बिल्डर के निदेशक विनय जायसवाल, ब्रह्म भट्ट कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजेश शर्मा, आर्बिट समूह के निदेशक अभिषेक अग्रवाल, शाही ग्लोबल अस्पताल के निदेशक डॉ. एसएस शाही, पीसी ज्वेलर्स के निदेशक संजय अग्रवाल, डीपी मोटर्स के निदेशक नितिन मातनहेलिया, गर्ग हास्पिटल के निदेशक राजीव अग्रवाल, रवि ट्रेडिंग कंपनी के निदेशक विक्की कुकरेजा और ऊर्जा के निदेशक अजय जायसवाल सहित तमाम अतिथि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed