{"_id":"5f3e6c03609d957759505bc2","slug":"chicago-mumbai-companies-come-forward-to-shine-gorakhpur-gida","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर गीडा को चमकाने के लिए आगे आईं शिकागो-मुंबई की कंपनियां, जल्द ले आउट होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर गीडा को चमकाने के लिए आगे आईं शिकागो-मुंबई की कंपनियां, जल्द ले आउट होगा तैयार
Thu, 20 Aug 2020 05:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 11 के 70 एकड़ क्षेत्रफल को विकसित कर बड़े फलक पर चमकाने के लिए शिकागो की दो व मुंबई की एक कंपनी आगे आई है। बृहस्पतिवार को इन तीनों फर्मों के प्रतिनिधि, सीईओ गीडा के सामने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देंगे। जो सबसे अच्छा प्रस्ताव होगा, उसे गीडा स्वीकार करेगा।
विज्ञापन
संबंधित प्रस्ताव के मुताबिक ही 70 एकड़ क्षेत्रफल के विकास का पूरा ले-आउट तैयार किया जाएगा। चयनित कंपनी ही गीडा के कालेसर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने के साथ ही पूरे इलाके को कमर्शियल हब के तौर पर विकसित करेगी।
विज्ञापन
सेक्टर-11 के विकास के लिए शिकागो की मल्टीनेशनल फर्म (जेएलएल) ने आवेदन किया है। भारत में इसका मुख्यालय मुंबई में है। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी इस कंपनी के कई देशों में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। शिकागो की ही एक और मल्टीनेशनल कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने भी इस सेक्टर के विकास के लिए रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
इस कंपनी का भारत में मुख्यालय गुड़गांव में है। इसी तरह मुंबई की दरशा कंपनी ने भी अपना प्रस्ताव दिया है। बता दें कि सेक्टर 11 में 200 एकड़ जमीन का विकास होना है। पहले चरण में करीब 70 एकड़ में वाणिज्यिक विकास किया जाएगा। इसके बाद बाकी इलाके को इंस्टीट्यूशनल और आवासीय के रूप में विकसित किया जाएगा।
गीडा सीईओ संजीव रंजन ने कहा कि सेक्टर-11 के विकास के लिए तीन बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन कंपनियों के प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को प्रेजेंटेशन देंगे। जिसका प्रस्ताव सबसे अच्छा होगा, उसे विकास का जिम्मा दिया जाएगा।