{"_id":"61877941f8c4f106af2c6e2e","slug":"chhath-puja-2021-roads-leading-to-chhath-ghats-repaired-by-municipal-corporation-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों को नगर निगम ने कराया दुरस्त, कॉलोनियों में तैयार कराए गए सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों को नगर निगम ने कराया दुरस्त, कॉलोनियों में तैयार कराए गए सरोवर
Sun, 07 Nov 2021 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:31 PM IST
सार
गोरखपुर शहर में राप्ती तट के अलावा विभिन्न इलाकों में तालाबों के किनारे छठ पूजा होती है। पूजा के लिए विभिन्न वार्ड स्थित पार्कों आदि में भी सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए नगर निगम द्वारा कराई गई राप्ती तट की सफाई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा घाटों पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कॉलोनियों, पार्कों में कृत्रिम सरोवरों का निर्माण कराना शुरू कर दिया गया है। वहीं जलकल विभाग द्वारा इन सरोवरों में पानी भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा घाटों तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में हैं। वहीं, सरोवरों की रंगाई पुताई भी की जा रही है।
गोरखपुर शहर में राप्ती तट के अलावा विभिन्न इलाकों में तालाबों के किनारे छठ पूजा होती है। पूजा के लिए विभिन्न वार्ड स्थित पार्कों आदि में भी सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। शहर में ऐसे करीब 300 सरोवर बनाए जा रहे हैं। नगर निगम का जलकल विभाग इन सरोवरों में पानी भरने का काम शुरू कर चुका है।
वहीं, नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने शनिवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर सुरेश चंद के अलावा अन्य अधिकारी शामिल रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि कृत्रिम सरोवरों का निर्माण कार्य के साथ घाटों एवं सरोवरों तक पहुंचने के लिए मार्गों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पक्के सरोवरों के आस-पास सफाई का कार्य पूर्ण कराते हुए सरोवरों की रंगाई-पुताई का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका निरस्त
सिविल लाइंस-1 वार्ड में ड्राइवर और ठेकेदार की मिलीभगत से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए धन उगाही का मामला पकड़े जाने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कलेक्शन का ठेका निरस्त कर दिया है। इसके अलावा नगर आयुक्त ने भी सभी पांचों जोन के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के वाहन चालकों क़ो बुला कर जानकारी लेते हुए पूछताछ की। चेतावनी देते हुए कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर अथवा किसी अन्य काम के लिए यदि किसी प्रकार की वसूली की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
निर्माण कार्य पर निगरानी रखेंगे क्षेत्र के नागरिक
शहर के विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य क्षेत्र के नागरिकों की देेखरेख में होगा। वहीं ठेकेदार को स्वीकृत काम से लेकर उसके पूरे होने और निर्माण कार्य में लगाए जाने वाले सामग्रियों का पूरा ब्योरा साइट प्लान के साथ साझा करेंगे।