{"_id":"5fb4fb249089867009486a8c","slug":"chhath-puja-2020-municipal-corporation-alert-for-chhath-celebration-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: छठ पर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट, राप्ती नदी में लगाएगा ये खास निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2020: छठ पर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट, राप्ती नदी में लगाएगा ये खास निशान
Wed, 18 Nov 2020 06:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी पर छठ घाट बनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में छठ व्रतियों की सुविधा और किसी खतरे की आशंका को कम करने के लिए नगर निगम राप्ती नदी के अंदर बैरिकेडिंग करेगा। साथ ही नदी के अंदर खतरे के निशान लगवाएगा। पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के जरिए लोगों को नदी में बैरिकेडिंग के आगे नहीं जाने के लिए सचेत किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
बता दें कि मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के राप्ती नदी और चिलुआताल के किनारे बने कृत्रिम तालाबों में विसर्जन को संपन्न कराने के बाद अब नगर निगम छठ पूजा की तैयारी में जुट गया है। प्रतिमा के विसर्जन के लिए राप्ती नदी और चिलुआताल तक लाइटिंग के अलावा रास्तों का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं आज नदी किनारे घाटों का समतलीकरण किया गया। बैरिकेडिंग लगाने का काम भी पूरा किया जा रहा है। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि गुरुवार तक घाटों को बेहतर बनाने का काम पूरा हो जाएगा। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में बनाए गए छठ घाटों को भी साफ सुथरा बनाने के अलावा विभिन्न मोहल्लों में बनाए गए छोटे- छोटे तालाबों को भरने का काम जलकल विभाग के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन