{"_id":"6972875b1c0cc4beda04afd5","slug":"chhapra-barabanki-fourth-line-survey-completed-dpr-sent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1206548-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छपरा-बाराबंकी चौथी लाइन का सर्वे पूरा, भेजी गई डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छपरा-बाराबंकी चौथी लाइन का सर्वे पूरा, भेजी गई डीपीआर
विज्ञापन
फरवरी में केंद्रीय बजट में चौथी लाइन के लिए बजट मिलने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छपरा से बाराबंकी तक (425 किमी लंबाई में) चौथी लाइन बिछाने के लिए चल रहा सर्वे पूरा हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) रेलवे बोर्ड को भेज दी है। फरवरी में पेश होने वाले केन्द्रीय बजट में इस परियोजना के लिए बजट जारी होने की संभावना है। इस रूट पर अब थर्ड लाइन के साथ ही चौथी लाइन बिछाई जाएगी। थर्ड के साथ ही चौथी लाइन बिछ जाने के बाद ट्रेनों का संचलन काफी आसान हो जाएगा।
छपरा से बाराबंकी तक 81 किमी लंबाई में तीसरी लाइन बिछाई गई है। शेष के लिए डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। अब चौथी लाइन के लिए सर्वे पूरा कर पिछले दिनों डीपीआर भेजी गई है। खास बात यह है कि अब तीसरी और चौथी लाइन एक साथ ही बिछाई जाएगी। इस रूट पर ट्रेनों के संचलन का अत्यधिक दबाव है। रोजाना एक्सप्रेस, स्पेशल और पैसेंजर मिलाकर करीब 190 ट्रेनें चल रही हैं। इसकी वजह से कई ट्रेनें आउटर पर खड़ी हो जाती हैं लेकिन तीसरी और चार लाइन हो जाने के बाद ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से चल सकेंगी। अप और डाउन ट्रैक के लिए दो-दो लाइनें हो जाएंगी।