Gorakhpur News: लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर 44 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
44 लाख रुपये भुगतान करने के बाद ओमपाल शाह से जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करता रहा और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। कई बार उसके लखनऊ स्थित आवास पर भी गए, लेकिन जानकारी होने पर वह छिप जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में जमीन दिलवाने के नाम पर एम्स में काम करवा रहे ठेकेदार ने 44 लाख रुपये हड़प लिए। बिछिया जंगल तुलसीराम के रहने वाले विनोद कुमार पांडेय ने एम्स थाने में साई रेजिडेंस थाना बीबीडी, लखनऊ के रहने वाले ठेकेदार ओमपाल शाह पर मंगलवार को जालसाजी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वे कुशीनगर के मदनपुर टाउन एरिया के मूल निवासी हैं। ओमपाल शाह उनके गांव का ही रहने वाला है। विनोद ने गांव की अपनी जमीन और पत्नी के नाम की जमीन लगभग 70 लाख रुपये में बेची थी और लखनऊ में जमीन खरीदना चाहते थे।
इसी बीच उनकी मुलाकात ओमपाल शाह से हुई जो एम्स में ठेकेदारी करता था। ओमपाल ने बातचीत में बताया कि वह लखनऊ में अपने मोहल्ले में जमीन खरीदवा देगा। उसने साई रेजिडेंस के बगल में खाली प्लाॅट 3000 वर्ग फीट का दिखाया।
आरोप है कि जमीन पसंद आने के बाद उसकी बातों पर विश्वास कर वर्ष 2019 से 2021 के बीच विभिन्न तिथियों में लगभग 28 लाख रुपये अपने खाते से ओमपाल शाह के बैंक खाते में भेज दिया, शेष धनराशि लगभग 16 लाख रुपये नकद दिया गया।
आरोप है कि 44 लाख रुपये भुगतान करने के बाद ओमपाल शाह से जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करता रहा और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर दिया। कई बार उसके लखनऊ स्थित आवास पर भी गए, लेकिन जानकारी होने पर वह छिप जाता था। आरोप है की ओमपाल शाह ने 44 लाख रुपये जमीन खरीदवाने के नाम पर हड़प लिया है।