फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Cantt Police returns lost bag to Spanish couple

Gorakhpur News: पुलिस ने गायब बैग दिलाया, स्पेनी दंपती बोला-ये पल भूल नहीं सकते

Thu, 08 Aug 2024 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 10:18 AM IST
सार


भारत घूमने आया स्पेन का दंपती रेलवे स्टेशन पर अपना बैग भूल गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो वे कैंट थाने की रेलवे चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने 45 मिनट में ही विदेशी दंपती का बैग खोजकर उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन
Gorakhpur Cantt Police returns lost bag to Spanish couple
कैंट पुलिस स्पेनी दंपती को बैग सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत घूमने आया स्पेन का दंपती रेलवे स्टेशन पर अपना बैग भूल गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो वे कैंट थाने की रेलवे चौकी पर पहुंचे। पुलिस ने 45 मिनट में ही विदेशी दंपती का बैग खोजकर उन्हें सौंप दिया। पुलिस की इस काम की दोनों ने खूब तारीफ की। विदेशी दंपती ने हिंदी में कहा- शुक्रिया ! ये पल कभी भूल नहीं सकते।
विज्ञापन


स्पेन के रहने वाले सैंटिगो (65) और उनकी पत्नी अना मारिया (58) भारत भ्रमण पर निकले हैं। कई शहरों से घूमते हुए वे बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां से वे नेपाल के काठमांडू जाने वाले थे। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर पांच के पास ही दंपती का बैग छूट गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग होने की वजह से उन्हें याद नहीं आ रहा था कि अपना बैग वे कहां भूले हैं। आस-पास के होटलों और राहगीरों की मदद से दंपती ने बैग तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे। उप निरीक्षक महेश चौबे, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजीत यादव ने 45 मिनट में सीसीटीवी कैमरे की मदद से विदेशी दंपती का बैग खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed