{"_id":"651e54662d61f03f4c0c29b7","slug":"challans-issued-against-68-autos-and-12-e-rickshaws-created-ruckus-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर शहर में मिले देहात परमिट के ऑटो: धमाचौकड़ी मचाने वाले 68 ऑटो, 12 ई-रिक्शा के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर शहर में मिले देहात परमिट के ऑटो: धमाचौकड़ी मचाने वाले 68 ऑटो, 12 ई-रिक्शा के काटे चालान
Thu, 05 Oct 2023 11:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:49 AM IST
सार
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद ने कहा कि देहात के परमिट वाले ऑटो भी शहर में चलते मिले हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा वाले चौराहे और बीच सड़क पर ही सवारी उतारते व चढ़ाते मिले हैं। सबके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 68 ऑटो और 12 ई-रिक्शा वालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
ऑटो की जांच करते एसपी ट्रैफिक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्राइवेट बसों को बाहर करने के बाद ऑटो-ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी पर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को यूनिवर्सिटी चौक, आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, मोहद्दीपुर में अभियान चलाकर चेकिंग की गई। इस दौरान देहात के परमिट वाले ऑटो भी शहर में चलते मिले तो वहीं चौराहों पर ई-रिक्शा वालों की मनमानी भी सामने आई है। यातायात पुलिस ने 68 ऑटो और 12 ई-रिक्शा वालों का चालान काटा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर में जाम एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने प्राइवेट बसों को शहर से बाहर करने का फैसला लिया है। कुशीनगर, देवरिया और बिहार की ओर जाने वाली बसों के लिए नंदानगर में स्टैंड भी बना दिया गया। लेकिन इसके बाद ऑटो और ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी सामने आ गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: तीन छात्राओं को 21 लाख, एक को साढ़े 18 लाख का मिला पैकेज
विज्ञापन
मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक डॉ. श्यामदेव विंद खुद सड़कों पर उतरे और अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस ने अलग-अलग चौराहों पर जांच की तो पता चला कि गोरखपुर में कैंपियरगंज, पीपीगंज जैसे कई देहात इलाकों के ऑटो भी फर्राटे भर रहे हैं। ऑटो वाले चौराहे पर ही सवारी भी भरते मिले हैं।
मोहद्दीपुर में ग्रीन सिग्नल एक तरफ से था और चौराहे पर ही ऑटो वाले सवारी उतार रहे थे, जिस वजह से जाम लग गया था। एसपी ट्रैफिक ने ऑटो चालकों को रोका और जांच कर सभी पर कार्रवाई की। चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा गलती मिली तो ऑटो सीज किया जाएगा। बाहर के परमिट वालों को बताया गया कि वह किसी भी हाल में अपनी सीमा के बाहर शहर में इंट्री में नहीं करेंगे। वहीं, कई ऐसे ऑटो चालक भी मिले, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं था, जो आम लोगों के लिए खतरा भी हैं।
इसे भी पढ़ें: महिला ने बेची जमीन तो हिस्ट्रीशीटर ने मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया केस
अब बारिश में भी ड्यूटी करते मिलेगी यातायात पुलिस
यातायात पुलिस वालों को अब रेनकोट दिया गया है। वह बारिश में भी अब ड्यूटी कर सकेंगे। दरअसल, दो दिन से बारिश हो रही है। देखा गया कि पुलिस के हटते ही जाम की स्थिति हो जा रही थी। इसे देखते हुए एसपी ट्रैफिक ने सभी पुलिस वालों को रेनकोट वितरित किया है। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ ही आम लोगों को भी दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए रेनकोट का वितरण किया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बम बताकर बच्चे ने बुलाई पुलिस, बोला- अंकल आ गए