फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Challan will be deducted for vehicles without high security number

Gorakhpur News: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर वाले वाहनों का कटेगा चालान, फिलहाल इन्हें मिली छूट

Sat, 12 Nov 2022 10:42 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Nov 2022 10:42 AM IST
सार

शासन की ओर से वाहनों पर कलर कोटेड हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है। पिछले वर्ष सितंबर से ही व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई थी।

विज्ञापन
Challan will be deducted for vehicles without high security number
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे 6 और 7 नंबर वाले वाहनों का 16 नवंबर से पांच हजार रुपये का चालान कटेगा। 0, 1, 2, 3, 4 और 5 नंबर वाले वाहनों पर पहले से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य है। अब 0 से 7 नंबर तक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


शासन की ओर से वाहनों पर कलर कोटेड हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है। पिछले वर्ष सितंबर से ही व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद इस वर्ष विगत 15 फरवरी से पंजीकरण संख्या के अंत में 0 व 1, 15 मई से 2 व 3 और 15 अगस्त से 4 व 5 नंबर वाले वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य की गई थी। अब 15 नवंबर से अंत में 6 व 7 नंबर होने वाले वाहनों पर भी एचएसआरपी न होने पर पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है समय सीमा
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 6 या 7 है, उसपर 15 नवंबर 2022 तक
  • जिन वाहनों के नंबर के अंत में 8 या 9 है, उसपर 15 फरवरी 2023 तक

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजय कुमार झा ने कहा कि जिन वाहनों के अंत में 6 व 7 नंबर हैं उनपर 15 नवंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य होगा। 16 नवंबर से 6 व 7 नंबर वाले बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों का पांच हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed