{"_id":"5faa2965c4285671ca33033d","slug":"chair-table-and-bucket-made-from-seized-polythene-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जब्त की गई पॉलिथीन से बनाई जाती है कुर्सी, टेबल और बाल्टी, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जब्त की गई पॉलिथीन से बनाई जाती है कुर्सी, टेबल और बाल्टी, जानिए कैसे
Tue, 10 Nov 2020 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:17 AM IST
सार
- नगर निगम 6100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच रहा जब्त पॉलिथीन
- गीडा की कंपनी एनबी इंटरप्राइजेज कर रही है जब्त पॉलिथीन की खरीद
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम द्वारा जब्त की जा रही पॉलिथीन से कुर्सी, टेबल, बाल्टी, पीवीसी पाइप्स समेत प्लास्टिक के विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं। गीडा की कंपनी एनबी इंटरप्राइजेज नगर निगम से जब्त पॉलिथीन की खरीद कर रही है। नगर निगम अब तक 300 क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन जब्त कर चुका है। जब्त पॉलिथीन को नगर निगम 6100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच रहा है।
विज्ञापन
पॉलिथीन के खिलाफ लगातार अभियान के बावजूद शहर में इसके इस्तेमाल में ज्यादा कमी नहीं आ रही है। हरेक ठेले, खोमचे और दुकानों में पॉलिथीन में ही सामान बेचा जा रहा है। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
नौसड़ चौराहे पर कई बार ट्रक में पॉलिथीन की बड़ी खेप पकड़ी गई। साहबगंज, खूनीपुर और महेवा आदि थोक मंडियों में छापे में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन की बरामदगी हुई है। नगर निगम अब तक 300 क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन जब्त कर चुका है। जब्त पॉलिथीन से निगम के गोदाम भर गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में निगम के सामने पॉलिथीन के निस्तारण की समस्या उत्पन्न हो गई थी। नगर निगम ने इनकी बिक्री के लिए टेंडर जारी किया। टेंडर हासिल करने के बाद गीडा की कंपनी ने जब्त पॉलिथीन की खरीद शुरू कर दी है।
एनबी इंटरप्राइजेज मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि 6100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कंपनी पॉलिथीन की खरीद कर रही है। पॉलिथीन से ग्रेनुअल्स तैयार कर विभिन्न प्लास्टिक कंपनियों को बेचा जाता है। गीडा, खलीलाबाद के अलावा गुजरात तक ग्रेनुअल्स की बिक्री की जा रही है। इससे कंपनियां कुर्सियां, टेबल, पीवीसी पाइप्स समेत प्लास्टिक के विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं।
नगर निगम इंफोर्समेंट टीम इंचार्ज कर्नल सीपी सिंह ने कहा कि नगर निगम जब्त पॉलिथीन को गीडा की एक कंपनी को बेच रहा है। कंपनी को देने से पहले सभी पॉलिथीन को काट दिया जाता है, ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके।