{"_id":"5fa30a588ebc3e74f562065f","slug":"chain-snatching-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3720715166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगल सूत्र लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगल सूत्र लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगल सूत्र लूटा
गोरखपुर। गीडा इलाके के एकला बाजार में बुधवार की दोपहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ीं केशकली प्रजापति के गले से मंगल सूत्र लूट लिया। घटना के बाद बदमाश बाघागाड़ा के ओर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
सूचना पर पहुंची क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व पुलिस जांच में जुट गई। टीम ने घटनास्थल के पास स्थित एक दुुकान का सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाला तो घटना को अंजाम देते दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद मिली। तस्वीर के आधार पर पुलिस ने बाइक चला रहे बदमाश की पहचान कर ली।
जानकारी के अनुसार, खजनी के रामपुर पांडेय के विशुनपुरा गांव निवासी अशोक प्रजापति शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह पत्नी केशकली के साथ बुधवार की सुबह नौसड़ निवासी अपने फूफा सुग्रीव के घर आए। पत्नी व बच्चे को फूफा के घर छोड़कर वह ड्यूटी करने चले गए। दोपहर करीब 12 बजे अशोक की बुआ रीता के साथ उनकी पत्नी केशकली किसी काम से एकला बाजार के लिए निकलीं। एकला बाजार में ही अशोक के फूफा की किराने की दुकान है। चूंकि बच्चा रो रहा था तो बुआ रीता उसे दुकान पर छोड़ने चली गईं। केशकली सड़क किनारे खड़ी होकर उनका इंतजार करने लगीं। तभी एक बाइक से सवार होकर दो युवक आए। पहले उन्होंने उनका पर्स छीना, फिर गले से मंगलसूत्र लूट लिया। केशकली ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि पीछे बैठा युवक पीले रंग का तो बाइक चला रहे युवक ने लाल रंग का शर्ट पहना था। उन्होंने मंगलसूत्र की कीमत 82000 रुपये बताई है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त रेलकर्मी से लूट के मामले में अज्ञात पर केस
पीपीगंज। सेवानिवृत्त रेलकर्मी विंध्यवासिनी पाठक से पेंशन के 22 हजार रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद बुधवार को अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के तिघरा निवासी विंध्यवासनी पाठक (88) बीते शनिवार की सुबह घर से पीपीगंज में स्टेट बैंक पर पेंशन निकालने गए थे। शाम करीब चार बजे पेंशन लेकर बैंक से नीचे उतरे तो पहले से मौजूद कार सवार तीन बदमाशों ने घर छोड़ने की बात कहकर उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। मारपीट कर गाड़ी में ही 22 हजार रुपये छीन लिए और उन्हें कैंपियरगंज जंगल में उतार दिया था। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिह ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर बैंक एवं आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद