फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Central Vice President of VHP said in the seven-day training camp

गोरखपुर में बोले चंपत राय: धर्म रक्षक जगाएंगे सनातन धर्म व संस्कृति की अलख, घर-घर देंगे दस्तक

Thu, 15 Sep 2022 12:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Sep 2022 12:59 PM IST
सार

विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसकी शुरूआत 10 विद्यार्थियों के साथ एक मोहल्ले हुई थी। अब संघ की पैठ हर क्षेत्र व जगह पर है।

विज्ञापन
Central Vice President of VHP said in the seven-day training camp
विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के धर्म रक्षक अब सनातन धर्म और संस्कृति की अलख जाएंगे। घर-घर दस्तक देंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय देकर समाज को जागरूक करेंगे। इसी लिहाज से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में धर्म रक्षकों की तैनाती की जा रही है। यह कहना है विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय का।

विज्ञापन


चंपत राय ने बुधवार को नवल्स डिग्री कॉलेज कुसम्ही बाजार में विहिप के धर्म प्रसार क्षेत्र लखनऊ के सात दिवसीय धर्म रक्षक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। कहा कि धर्म प्रसार अपनों को सहेजने व सजोने का कार्य है। प्रत्येक प्रखंड में पूर्णकालिक धर्म रक्षक तैनात किए जा रहे हैं। इन रक्षकों को प्रशिक्षण देकर पारंगत बनाया जा रहा है। सात दिनों के प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक व बौद्धिक विकास का मंत्र दिया जाएगा। सब देश व समाज के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


हिंदू विरोधी गतिविधियों पर रखेंगे निगाह
विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि धर्म रक्षक अपने प्रखंड में रहेंगे। साथ ही हिंदू विरोधी गतिविधियों पर पैनी निगाह रखेंगे। हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने का काम भी करेंगे। इसका सशक्त माध्यम गांव में भक्ति भाव का जागरण, कीर्तन व भजन का आयोजन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदुओं की भलाई का काम कर रहा विहिप

विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसकी शुरूआत 10 विद्यार्थियों के साथ एक मोहल्ले हुई थी। अब संघ की पैठ हर क्षेत्र व जगह पर है। आरएसएस का अनुषांगिक संगठन विहिप हिंदुओं की भलाई का काम करता है। सारी दुनिया में संघ के संगठनों का प्रभाव है।

लखनऊ क्षेत्र के 59 प्रखंडों में धर्म रक्षक तैनात
क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप पांडेय ने कहा कि लखनऊ क्षेत्र में 59 प्रखंडों का चयन किया गया था। इनमें हिंदू धर्म रक्षकों की तैनाती कर दी गई है। करीब 80 धर्म रक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने किया। इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री परमेश्वर, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख भागवत यादव, प्रमुख तारकेश्वर दुबे, प्रांत प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी, मनोज गौड़, अमरजीत, डॉ डीके सिंह, रंजीत कसौधन, डॉ. आलोक व संतोष गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed