{"_id":"6039db8ef387944f30148284","slug":"central-team-inspected-land-for-plastic-park-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्लास्टिक पार्क के लिए जमीन देखने पहुंची केंद्रीय टीम, 55 एकड़ में होना है निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्लास्टिक पार्क के लिए जमीन देखने पहुंची केंद्रीय टीम, 55 एकड़ में होना है निर्माण
Sat, 27 Feb 2021 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोकेमिकल एंड फर्टिलाइजर के निदेशक ने दो स्थानों का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के गीडा में प्लास्टिक पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया और तेज हो गई है। शुक्रवार को पेट्रो केमिकल एंड फर्टिलाइजर भारत सरकार के निदेशक आरके सोनी के नेतृत्व में टीम ने गीडा क्षेत्र में पार्क के लिए संभावित जमीन का निरीक्षण किया। टीम ने गीडा सीईओ पवन अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्क के संबंध में चर्चा भी की।
विज्ञापन
गीडा में प्लास्टिक पार्क के लिए सैद्धांतिक सहमति पहले ही मिल चुकी है। प्लास्टिक पार्क के लिए गीडा की ओर से करीब 55 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव है। इसी क्रम में पेट्रो केमिकल एंड फर्टिलाइजर भारत सरकार के निदेशक की टीम ने कालेसर में हरैया एवं भीटी रावत में जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निदेशक ने दोनों भूखंडों को पार्क के लिए उपयुक्त बताया है। अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। निदेशक ने कहा कि प्लास्टिक पार्क में फैक्ट्री लगाने के इच्छुक उद्यमियों से सहमति लेने के बाद दोनों स्थानों में से एक जगह भूखंड का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीपेट वाराणसी के प्रणत पाल दुबे, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल शरद चंद्र मिश्र, गीडा के प्रबंधक सिविल संजय तिवारी, वेतराम, अवर अभियंता सुरेश यादव, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि प्लास्टिक पार्क के लिए सैद्धांतिक सहमति पहले ही मिल चुकी है। इसी को लेकर शुक्रवार को पेट्रोकेमिकल एंड फर्टिलाइजर के निदेशक ने प्रस्तावित भूखंडों का निरीक्षण किया है। उन्होंने पार्क के संबंध में चर्चा भी की है। पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।