{"_id":"6138584e3d788a28256fccef","slug":"central-school-teacher-created-ruckus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका का एयरफोर्स गेट पर पटका हेलमेट, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका का एयरफोर्स गेट पर पटका हेलमेट, जमकर हुआ हंगामा
Wed, 08 Sep 2021 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:59 AM IST
सार
केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका कामिनी तिवारी अपने पति डॉ डीडी त्रिपाठी के साथ जा रही थीं स्कूल, पति और पत्नी दोनों ने लगाया था हेलमेट, शिक्षिका के हेलमेट की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं थे अधिकारी।
विज्ञापन
गेट पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स के नीना थापा स्थित मुख्य द्वार से विद्यालय के लिए जा रहे शिक्षक दंपती से सुरक्षा पर तैनात कर्मचारी की कहासुनी हो गई। आरोप है की नाराज कर्मचारी ने शिक्षिका के हेलमेट को उठाकर जमीन पर पटक दिया और मोबाइल छीनते हुए उन्हें गेट से बाहर कर दिया। जिससे गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में गेट पर पहुंचे बाकि शिक्षकों ने रोष प्रकट किया तब जाकर गेट खुला और शिक्षक स्कूल तक पहुंचे।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स में तैनात हिंदी की शिक्षिका कामिनी तिवारी अपने पति गणित के शिक्षक डॉ. डीडी त्रिपाठी के साथ सुबह 8:30 बजे गेट पर पहुंची। जैसे ही दंपती ने गेट से अंदर प्रवेश करना चाहा तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और हेलमेट की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए, अंदर प्रवेश करने से रोक दिया।
विज्ञापन
शिक्षिका ने बताया कि वो रोजाना इसी हेलमेट को लगाकर अंदर जा रही हैं। इसी बात पर उनकी सुरक्षा कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आवेश में आकर कर्मचारी ने शिक्षिका के हेलमेट को जमीन पर पटक दिया और वाहन समेत गेट से बाहर कर दिया। इस संबंध में एयरफोर्स स्टेशन का पक्ष नही मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय की शिक्षिका और शिक्षकों के साथ सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों से कहासुनी हुई है। शिक्षिका को स्कूल में लिखित शिकायत दर्ज करने के लिए बोला गया है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाएगा।