{"_id":"5f946dea8ebc3e9bd91aac9f","slug":"central-government-implemented-many-schemes-for-scheduled-castes-and-tribes-gorakhpur-news-gkp3707324179","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजातियों के लिए लागू की कई योजनाएं : समाज कल्याण मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजातियों के लिए लागू की कई योजनाएं : समाज कल्याण मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजातियों के लिए लागू की कई योजनाएं : समाज कल्याण मंत्री
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को सीसी रोड स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चल रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिससे समाज के ये वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने हर साल एससी-एसटी के कल्याण के लिए आम बजट में जहां बढ़ोतरी की है, वहीं उनकी आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थित को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए हैं। मोदी सरकार ने वर्ष 2020-21 के आम बजट में अनुसूचित जाति और जनजातियों के कल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने दलित छात्रों के प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सहूलियत के लिए कई प्रावधान किए हैं। सरकार ने बजट में दलित छात्रों में उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप अनुसूचित जाति में 2987.33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। शैक्षणिक कल्याण की अन्य योजना प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप में सरकार ने 115 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 700 करोड़ किया है। इसी प्रकार आदिवासियों के शैक्षणिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं में सरकार ने बढ़ोतरी की है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना, देवरिया में मेडिकल कॉलेज किसी ने सोचा नहीं था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे कर दिखाया। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को जिताने की अपील की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व पूर्व विधायक बेचन राम ने कहा कि अनुसूचित जातियों के हितों को बढ़ावा देने की मुख्य जिम्मेदारी केंद्र तथा राज्य सरकारों के सभी मंत्रालयों के कार्य क्षेत्रों में है। सरकार अनुसूचित जातियों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। इस दौरान सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, रामशीष प्रसाद, निर्मला गौतम, छेदी प्रसाद एडवोकेट, राजन सोनकर, अजय गौतम, छोटेलाल, अजित भारती, सुनील स्नेही, मिथिलेश बाबा, हेमंत कुमार, अखिलेश कुमार, रामदास, अम्बिकेश पांडेय, पवन कुमार, राधिका पासवान, मंजू देवी, रंजू भारती आदि लोग मौजूद रहे।