फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CDS General Bipin Rawat said Students future of our country india during Founder Week Celebration of MP Education Council

जनरल रावत ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मूल मंत्र, बोले- 'आप हमारे देश का भविष्य हैं'

Fri, 04 Dec 2020 06:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat said Students future of our country india during Founder Week Celebration of MP Education Council
कार्यक्रम में संबोधित करते जनरल रावत। - फोटो : अमर उजाला।
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पिछले कई सौ सालों से हमारे देश पर विदेशियों का कब्जा रहा है। जिसके कारण हमारी असली संस्कृति में बदलाव आया है। अब समय आ गया है कि हम अपनी पहचान को दोबारा लौटाएं। अपनी संस्कृति पर जोर दें। इसके लिए विद्यार्थियों को तैयार रहना होगा। संस्कृति से जुड़कर देश का प्राचीन गौरव वापस ला सकते हैं।
विज्ञापन


सीडीएस शुक्रवार को एमपी इंटर कॉलेज परिसर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विद्यार्थियों को सफलता मंत्र समझाते हुए कहा कि अगर तारों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे तभी चांद तक पहुंचना संभव हो सकेगा। सूरज की तरह चमकना है तो उसकी तरह जलना होगा। मेहनत के बाद जो सफलता मिलेगी, उसका स्वाद बिल्कुल अलग होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों पर देश पर की उन्नति निर्भर

CDS General Bipin Rawat said Students future of our country india during Founder Week Celebration of MP Education Council
कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
जनरल रावत ने स्वामी विवेकानंद के उस कथन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप रोज की दिनचर्या में मुश्किल हालात का सामना नहीं कर रहे तो निश्चित रूप से गलत रास्ते पर जा रहे। क्योंकि सही रास्ते पर चलने के दौरान हर हाल में मुश्किलें आएंगी। इन मुश्किलों और असफलता से हताश या निराश होने की नहीं बल्कि खुद तराशने और सही रास्ता तलाशने की जरूरत है। उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की प्रशंसा की। कहा, जानकर अच्छा लगा कि परिषद की संस्थाओं में विद्यार्थी संस्कृत आधारित शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
 
जनरल रावत ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि देश किस तरह उन्नति करेगा, यह विद्यार्थियों की उन्नति पर निर्भर है। सही और गलत की पहचान करना सीखें और सोच का हमेशा ऊंचा रखे। ऊंची सोच से ही हमारा देश ऊंचाइयों पर जाएगा। इसके लिए उन्होंने टीम भावना पर बल दिया। उन्होंने ’मैं’ के प्रभाव से बाहर निकलकर ’हम’ के भाव को अपनाने की सलाह भी दी। कहा कि अगर टीम बनाकर सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाए तो सफलता मिलनी तय है।

जनरल ने सुनाई प्रेरणादायी कविता

CDS General Bipin Rawat said Students future of our country india during Founder Week Celebration of MP Education Council
कार्यक्रम में संबोधित करते जनरल रावत। - फोटो : अमर उजाला।
जनरल ने विद्यार्थियों को अपने गुण-अवगुण पहचानने और अवगुणों को दरकिनार कर गुणों को साथ लेकर चलने की सीख भी दी। जनरल रावत ने बच्चों को एक प्रेरणादायी कविता भी सुनाई।
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो तुम
कहां खामियां रह गईं, इस पर विचार करो तुम
लगन के साथ आगे बढ़े चलो तुम
हर नई शिखर पर परचम लहराए चलो तुम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed