फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cctv caught thief in saint kabir nagar

शोरूम से उड़ा ले गया ब्रांडेड जूते और कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Fri, 10 Jan 2020 12:26 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 10 Jan 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
cctv caught thief in saint kabir nagar
सीसीटीवी

महुली क्षेत्र के मैनसिर चौराहे पर स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के बेटे के कपड़े व जूता-चप्प्ल के शोरूम में बुधवार की रात घुस कर चोरों ने चोरी की वारदात की। चोर शोरूम से 75000 नकदी, लैपटॉप और कपड़े आदि उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हो गई। बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी में कैद चोर की तस्वीर की पहचान कराने की कोशिश में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह के बेटे जय प्रकाश सिंह की मैनसिर चौराहे पर रेडीमेड कपड़े और जूता-चप्पल का शोरूम है। शोरूम के संचालक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि वह मैनसिर स्थित उनके घर के सामने ही किराए के मकान में उनका शोरूम है।
विज्ञापन


बुधवार की रात में मकान के पीछे के रास्ते चोर उनकी दुकान के अंदर घुस गए और चोरी की वारदात की। इसकी जानकारी उन्हें बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े नौ बजे तब हुई जब वह दुकान खोले। दुकान के अंदर सामान तितर-बितर था और पीछे का दरवाजा और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर उनकी दुकान से एक लैपटॉप, चार कैंपस जूता, तीन सेट जिंस, कुछ रेडीमेड होजरी और 75 हजार नकदी उठा ले गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना से मैनसिर चौराहे के कारोबारी सहम गए। पीड़ित ने बताया कि उसके घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से दुकान का सीसीटीवी कैमरा जुड़ा है।

इस वजह से घर वाले कैमरे में चोर की तस्वीर भी कैद हो गई। पीड़ित की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल की। बाद में पीड़ित ने महुली थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां की स्थिति देखी। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर दिखाई दे रही है। इससे उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी गई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed