{"_id":"64634a7efafa504525077687","slug":"cbse-released-schedule-of-marks-correction-revaluation-and-photo-copy-application-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Board: परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन, जारी हुआ शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Board: परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन, जारी हुआ शेड्यूल
Tue, 16 May 2023 02:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 May 2023 02:49 PM IST
सार
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि दोनों ही बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा परिणाम सुधार के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी समय से आवेदन कर अपना संदेह दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE Result 2023 Out
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12 मई को 10 वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया था। ज्यादातर विद्यार्थी पास होकर अगली कक्षा में चले गए, लेकिन कुछ ऐसे भी विद्यार्थी हैं, जो अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं। ऐसे विद्यार्थी 16 मई से अंक सत्यापन, पुन: मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पुन: मूल्यांकन के लिए 16 मई से बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 500 रुपये फीस निर्धारित की है। 20 मई से पूर्व भरे आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी एक जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पाई-पाई जोड़ नींव रखवाई, आज गोरखपुर में मकान पर चलवा रहे हथौड़ा
विज्ञापन
इसके लिए भी बोर्ड ने 500 रुपये ही फीस रखी है। वहीं, अंक सत्यापन के लिए पांच जून से आवेदन किए जा सकते हैं। अंक सत्यापन के लिए स्टूडेंट को केवल एक दिन का ही समय दिया गया है। 100 रुपये फीस जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएससीई ने भी जारी किया शेड्यूल
आईसीएससीई ने 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट और इप्रुवमेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कंपार्टमेंट के लिए विद्यार्थी 19 जून से 23 जून तक आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने 500 रुपये फीस निर्धारित की है। साथ ही इंप्रुवमेंट के लिए भी विद्यार्थी 19 जून से 23 जून तक फार्म भर सकते हैं। इसके लिए लिए बोर्ड ने एक हजार रुपये फीस निर्धारित की है।
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि दोनों ही बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा परिणाम सुधार के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी समय से आवेदन कर अपना संदेह दूर कर सकते हैं।
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि दोनों ही बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा परिणाम सुधार के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। विद्यार्थी समय से आवेदन कर अपना संदेह दूर कर सकते हैं।