फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE news update No fee will have to be paid for compartment

सीबीएसई: कंपार्टमेंट के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क, जानिए कब तक सकते हैं आवेदन

Sat, 14 Aug 2021 09:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 09:45 AM IST
सार

विद्यार्थी जिन्हें बोर्ड परीक्षा में कम नंबर मिले हैं या फेल हैं या कंपार्टमेंट आई है, इन विद्यार्थियों को अपने स्कूल के माध्यम से 15 अगस्त तक आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
CBSE news update No fee will have to be paid for compartment
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले नियमित विद्यार्थियों को बोर्ड ने बड़ी राहत देते हुए परीक्षा शुल्क न लेने का फैसला किया है। ऐसे विद्यार्थी जिन्हें बोर्ड परीक्षा में कम नंबर मिले हैं या फेल हैं या कंपार्टमेंट आई है, इन विद्यार्थियों को अपने स्कूल के माध्यम से 15 अगस्त तक आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित होगी। 30 सितंबर तक परिणाम जारी होगा। बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि इन परीक्षाओं में छात्रों को मिले अंक ही अंतिम अंक माने जाएंगे और उनका परिणाम भी इसी आधार पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के 117 स्कूलों में से 10वीं और 12वीं में 10 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। परिणाम जारी होने के बाद से कई विद्यार्थियों ने कम नंबर मिलने पर असंतुष्टि जताई है। कई स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed