फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE ICSE and secondary schools will remain closed today due to pm Modi Visit

गोरखपुर: सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक विद्यालय आज रहेंगे बंद, इस वजह से लिया गया फैसला

Tue, 07 Dec 2021 01:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 01:40 AM IST
सार

गोरखपुर जिला प्रशासन की ओर से स्कूल बंदी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। एसोसिएशन के फैसले के बाद से जिले के अधिकतर स्कूलों की ओर से सात दिसंबर को स्कूल बंदी को लेकर अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश प्रेषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
CBSE ICSE and secondary schools will remain closed today due to pm Modi Visit
Gorakhpur school - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फर्टिलाइजर में आयोजित रैली की वजह से मंगलवार को जिले के प्राइवेट, सरकारी, अनुदानित, सीबीएसई, आईसीएसई समेत माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। केवल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। रैली में उमड़ने वाले लोगों की अधिक संख्या को लेकर गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस से हुई वार्ता के क्रम में यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से स्कूल बंदी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। एसोसिएशन के फैसले के बाद से जिले के अधिकतर स्कूलों की ओर से सात दिसंबर को स्कूल बंदी को लेकर अभिभावकों के मोबाइल पर संदेश प्रेषित कर दिया गया है। स्कूल एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन है, वे खुले रहेंगे। परीक्षाएं अपने तय समय के मुताबिक होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पहले से कई स्कूलों ने पूर्व में ही स्कूलों को बंद रखने का निर्णय ले लिया था। कई तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने यहां प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा या यूनिट टेस्ट भी सात दिसंबर के बाद कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केवी फर्टिलाइजर की परीक्षाएं आरपीएम एकेडमी में होंगी

प्रधानमंत्री के फर्टिलाइजर में प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर में प्रस्तावित सीबीएसई टर्म-एक की परीक्षा मंगलवार को आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी गोरखनाथ में होगी। शेष परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केवी फर्टिलाइजर पर होंगी। केवी फर्टिलाइजर के प्रधानाचार्य रमेश कुमार मल्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए केंद्र को बदला गया है। सात दिसंबर को कक्षा बारहवीं के फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा में जेपी एजुकेशन एकेडमी, सावित्री पब्लिक स्कूल के 150 विद्यार्थियों को शामिल होना है।

गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। साथ में जिस सेंटर पर बोर्ड की परीक्षाएं हैं, वहां पूर्व में निर्धारित समय से बोर्ड परीक्षा संचालित की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्यों से हुई वार्ता के क्रम में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed