फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE board Question paper will be printed in 15 minutes before start of examination

सीबीएसई: बोर्ड ने किया नियमों में बदलाव, अब परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले छपेगा प्रश्नपत्र

Sat, 18 Dec 2021 01:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Dec 2021 01:50 PM IST
सार

पुरानी व्यवस्था के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक प्रश्नपत्र ई-मेल पर केंद्रों को हासिल हो रहे थे।

विज्ञापन
CBSE board Question paper will be printed in 15 minutes before start of examination
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित टर्म-1 की परीक्षाओं के दौरान अगर किसी केंद्र पर सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा शुरू होती है तो विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर इसकी भरपाई करनी होगी। साथ ही परीक्षा शुरू होने के ठीक 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र की छपाई केंद्रों पर होगी। इसे लेकर बोर्ड का आदेश गोरखपुर जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक सुबह 10:45 बजे तक सभी विद्यार्थियों का परीक्षा कक्ष में प्रवेश हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद ही ई-मेल पर मिले प्रश्नपत्र की छपाई और वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। पुरानी व्यवस्था के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक प्रश्नपत्र ई-मेल पर केंद्रों को हासिल हो रहे थे। नकल विहीन परीक्षा के नजरिए से बोर्ड ने इस नियमावली में और बदलाव किया है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी को लेकर सीबीएसई की ओर से दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का फैसला लिया गया है। पहले टर्म-1 के मेजर कोर्स की परीक्षाओं का आगाज 30 नवंबर से दसवीं के साथ हुआ है, जबकि बारहवीं की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हुई हैं। दसवीं की परीक्षाएं 11 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। बारहवीं की 22 को समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed