{"_id":"61bddbd9875ab52ef84829fb","slug":"cbse-board-preparing-to-register-before-winter-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: सर्दी की छुट्टियों से पहले पंजीकरण कराने की तैयारी, बोर्ड ने 15-30 दिसंबर तक की दी है समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: सर्दी की छुट्टियों से पहले पंजीकरण कराने की तैयारी, बोर्ड ने 15-30 दिसंबर तक की दी है समय सीमा
Sat, 18 Dec 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 06:34 PM IST
सार
नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण का कार्य जारी, बोर्ड ने 15-30 दिसंबर तक की दी है समय सीमा।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौवीं और ग्यारहवीं के वर्ष 2022-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की समय सीमा 30 दिसंबर निर्धारित की है। जिले के स्कूल सर्दी की छुट्टियों से पहले 26 दिसंबर तक ही पंजीकरण कार्य को पूरा करने में जुटे हैं, ताकि समय रहते पंजीकरण कार्य को पूरा किया जा सके।
ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को ही वर्ष 2022-23 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये प्रति छात्र है। 30 दिसंबर के बाद से 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 7 जनवरी 2022 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ब्योरा उपलब्ध कराने के दौरान स्कूल एहतियात बरतें। बाद में सुधार के लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।