सीबीएसईः मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर अब होगा डिजिटल हस्ताक्षर, बोर्ड ने जारी किया ये खास निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से जारी मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर अब प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होंगे। इसकी शुरूआत बोर्ड ने नौंवी और ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन और दसवीं और बारहवीं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) भरने से किया है। पहली बार सभी प्रधानाचार्यों का डिजिटल हस्ताक्षर लिया जा रहा है।
इस हस्ताक्षर का इस्तेमाल बोर्ड के अलावा स्कूल गतिविधियों में भी किया जाएगा। प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर को बोर्ड के साथ स्कूल रिकॉर्ड में रखा जाएगा। इससे जब जरूरत होगी तो हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बोर्ड की मानें तो इससे समय की बचत होगी। अभी तक स्कूल में किसी काम के लिए स्कूल मोहर का इस्तेमाल किया जाता था। बोर्ड की पहल से अब स्कूल के प्रधानाचार्य का फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
बोर्ड द्वारा स्कूल के फर्जीवाड़ा को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। बोर्ड की मानें तो आए दिन स्कूल बिना किसी सूचना के प्राचार्य को बदल देते हैं। अब प्राचार्य को बदलने से पहले स्कूल प्रशासन द्वारा पहले बोर्ड को इसकी जानकारी दी जाएगी। इससे बोर्ड के पास किस स्कूल में कौन प्राचार्य है, इसकी जानकारी रहेगी।
ये होंगे फायदे
- अब प्राचार्य के हस्ताक्षर के लिए छात्रों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा
- मार्क्स वेरिफिकेशन, प्रमाणपत्र वेरिफिकेशन का काम जल्दी होगा
- बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और स्कूल के बीच होने वाले सारे काम में तेजी आएगी
- प्रधानाचार्य के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल स्कूल स्टाफ द्वारा किया जा सकेगा
- प्रधानाचार्य के स्कूल में उपलब्ध नहीं होने पर भी छात्र का काम आसानी से हो जाएगा
आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर अजय शाही ने बताया कि अब प्राधानाचार्य के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी प्राचार्य से डिजिटल हस्ताक्षर मांगा है। इससे स्कूल के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यों में सुविधा होगी।