{"_id":"62a6bbe9697735315209b2ac","slug":"cbse-board-instructed-to-fill-loc-of-10th-and-12th-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE: दो महीने पहले अपलोड होगी अभ्यर्थियों की सूची, बोर्ड ने विद्यार्थियों की एलओसी भरने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: दो महीने पहले अपलोड होगी अभ्यर्थियों की सूची, बोर्ड ने विद्यार्थियों की एलओसी भरने का दिया निर्देश
Mon, 13 Jun 2022 09:54 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:54 AM IST
सार
सीबीएसई जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने कहा कि बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की सूची को ऑनलाइन भरने का निर्देश दिया गया है। 16 जून से इसे भरा जा सकेगा। इसके बारे में सभी स्कूल प्रबंधन को जानकारी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है । स्कूल प्रबंधन की तरफ से विद्यार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
बोर्ड के आदेश के मुताबिक, उन्हीं विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा, जिनकी सूची ऑनलाइन भरी जाएगी। 10वीं और 12वीं के प्रति छात्र 1500 रुपये (पांच विषय) शुल्क निर्धारित किया गया है। अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
31 अगस्त तक अभ्यर्थियों की सूची भरी जा सकेगी। तय समय सीमा के बाद एक सितंबर से 15 सितंबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ सूची जमा कराई जा सकेगी। 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए 150 रुपये प्रति विषय शुल्क लिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन नियमित और वास्तविक छात्रों की ही सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
आपको बताएं, प्रत्येक वर्ष सूची भेजने का कार्य अगस्त में शुरू होता था, मगर इस बार इसे जून से मांगा गया है। यह सूची बोर्ड की वेबसाइट पर https://cbse.gov.in पर 16 जून से उपलब्ध करानी है।
Trending Videos
शिक्षकों को जागरूक करें प्रधानाचार्य
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सूची भरने के दौरान जो जानकारियां मांगी जाती है। उन्हें भरना अनिवार्य है। ऐसे में सभी प्रधानाचार्य अपने अपने विद्यालय में बैठक कर शिक्षकों को अभ्यर्थियों की सूची भरने के दौरान इस्तेेमाल की जाने वाली सतर्कता के बारे में जागरूक करें।सीबीएसई जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने कहा कि बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की सूची को ऑनलाइन भरने का निर्देश दिया गया है। 16 जून से इसे भरा जा सकेगा। इसके बारे में सभी स्कूल प्रबंधन को जानकारी प्रदान की गई है।