फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Board Exam Students will be able to bring toffee-chocolate in board exam

CBSE Board Exam: बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी ला सकेंगे टॉफी-चॉकलेट, मिली छूट

Fri, 09 Feb 2024 12:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Feb 2024 12:43 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान विद्यार्थी चीनी की गोलियां/चॉकलेट/कैंडी, केला/सेब/संतरा जैसे फल, पानी की बोतल, ग्लूकोमीटर और ग्लूकोज परीक्षण स्ट्रिप्स, सतत ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) मशीन आदि चीजों को लाने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
CBSE Board Exam Students will be able to bring toffee-chocolate in board exam
CBSE Board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों को परीक्षा में टॉफी, चॉकलेट लाने की छूट प्रदान की है। इसके साथ ही ऐसे स्टूडेंट अपने साथ केला, सेब और संतरा भी ला सकेंगे। यह फैसला बोर्ड ने शुगर बीमारी से ग्रसित 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए लिया है। परीक्षा से पहले बोर्ड ने यह आवश्यक सर्कुलर सभी केंद्र वाले स्कूलों को भेज दिया है।

विज्ञापन


एलओसी में दी जानकारी तो मिलेगी सुविधा
10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर दो अप्रैल को समाप्त होगी। गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि एक्सपर्ट की राय के बाद सीबीएसई ने यह जरूरी निर्णय लिया है। सर्कुलर में बोर्ड ने यह साफ किया है कि जिन छात्र-छात्राओं का लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) में स्कूल द्वारा टाइप 1 शुगर का जिक्र किया गया होगा, यानी यह डिटेल भरा गया होगा, उन्हीं को यह सुविधा परीक्षा के दौरान प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इन चीजों को लाने की मिलेगी सुविधा
परीक्षा के दौरान विद्यार्थी चीनी की गोलियां/चॉकलेट/कैंडी, केला/सेब/संतरा जैसे फल, पानी की बोतल, ग्लूकोमीटर और ग्लूकोज परीक्षण स्ट्रिप्स, सतत ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) मशीन आदि चीजों को लाने की सुविधा मिलेगी। इसको उन्हें पारदर्शी थैले में लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed